✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: झारखंड में आसमान से बरस रहा आग,आज इन जिलों में राहत की उम्मीद,पढें मानसून का ताजा अपडेट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:40:43 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड के अधिकांश जिलों में इन दिनों आसमान से आग बरस रहा है. तपिश भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. आलम यह है कि दिन तो दिन रात में भी लोग बेचैन है.हालांकी मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी सामने आई है वो राहत देनेवाली है मौसम विभाग की माने तो आज यानी 15 जून से 18 जून के बीच झारखंड में मानसून की एंट्री हो सकती है. जहां कड़क धूप और उमस वाली गर्मी से लोगों को थोड़ा आराम मिल सकता है.

18 जून तक गर्मी से मिल सकती है राहत

 मौसम विभाग की माने से 16 से 18 जून तक झारखंड के संथाल परगना के रास्ते मानसून झारखंड में प्रवेश करेगा जिससे खास तौर पर संथाल परगना के जिलों में जिस तरह से आग का गोला बरस रहा है उससे लोगों को राहत मिलेगी.16 से 18 जून के बीच झारखंड में भारी बारिश की संभावना है वही आंधी तूफान के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.

पढ़े आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

वही आज यानि रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड में कुछ खास राहत नहीं मिलने वाली है. हालांकी झारखंड के कुछ जिलों में आज गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वही तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है.वही 17, 18 जून को झारखंड में भारी बारिश हो सकती है.

उमस वाली गर्मी से झूलस रहा कोल्हान

वही कोल्हान के जिलों की बात है तो कोल्हान में प्रचंड गर्मी लोगों का पसीना छुड़ा रही है यहां गर्मी का आलम यह है कि दोपहर के समय सड़क पर सन्नाटा नजर आता है ऐसा लगता है मानो कर्फ्यू लगा दिया गया हो.पिछले 3-4 दिनों से पूर्वी सिंहभूम,पश्चिम सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले में बारिश ना के बराबर हुई है जहा आसमान की तपीश से लोग बेचैन है.सुबह के 6:00 बजते ही कड़क धूप से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है.हलांकि अगले दो-तीन दिनों में कोल्हान वासियों को भी गर्मी से राहत मिल जाएगी.

अगले 24 घंटे में 4 डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

24 घंटे में झारखंड के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नजर नहीं आया. हालांकी न्युनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावत आई. वही मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamahedpurJamahedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.