✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: प्रचंड गर्मी से झुलस रहा झारखंड, अभी तापमान और बढ़ने के आसार, पढें आज के मौसम का हाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:26:07 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों गर्मी अपना कहर बरपा रही है,आलम यह है कि दिन तो दिन रात को भी लोगों को चैन नहीं मिल रहा है. रात को भी तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रह रहा है. दिन में तापमान 48 से 49 डिग्री तक पहुंच रहा है. झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम की बात की जाए तो झारखंड में लगातार गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है जिसकी वजह से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. पिछले 24 घंटे झारखंड का सबसे गर्म जिला गढ़वा रहा जहां तापमान 48 डिग्री को पार कर चुका था. वही पलामू में भी 47 डिग्री से ज्यादा पर तापमान दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान गिरिडीह जिला का 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम जिलों में पारा 45 डिग्री को पार कर चुका है,जिससे लोग अब बेहाल हो चुके हैं वहीं शाम के 5 बजे के बाद भी लू चल रही है.

झारखंड में अब बारिश की कोई संभावना नहीं है 

वही मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में जो साइक्लोनिक डिप्रेशन बना था वह बंगाल के रास्ते झारखंड से निकल चुका है जिसकी वजह से अब झारखंड में बारिश नहीं होगी और लोगों को प्रचंड गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी. वहीं झारखंड के दो जिले पलामू और गढ़वा में और अधिक तापमान बढ़ने की संभावना है. यहां पहले से ही तापमान 48 डिग्री को पार कर चुका है लेकिन आज फिर से यह तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है वही मौसम विभाग की ओर से लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है ताकि लोग प्रचंड गर्मी से बच सके और अपने को स्वस्थ रख सके.

गढ़वा पलामू में तापमान और बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग की ओर से झारखंड के सभी जिलों के लोगों को चेतावनी दी गई है कि 11 से 4 के बीच में धूप में बिल्कुल भी बाहर न निकले यदि बहुत ज्यादा जरूरत हो तो अपने सर को ढक कर और पूरे हाइड्रेट होकर यानी पानी पीकर और खाना खाकर घर से बाहर निकले वरना आपको लू लग सकती है.वही गर्मी से आप बेहोश भी हो सकते हैं आपको उल्टी दस्त और चक्कर जैसी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है इसलिए खासकर बच्चों और बुजुर्गों को धूप में निकलने से बचाए.

पढें अपने जिलों के संभावित तापमान

आज झारखंड के जिलों के संभावित तापमान की बात की जाए तो गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ साहिबगंज, धनबाद, गिरिडीह और दुमका में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वही गढ़वा पालम लातेहार, गढ़वा चतरा और कोडरमा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. वही बोकारो, हजारीबाग, रांची रामगढ़ और खूंटी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. वहीं पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsIMD alerts regarding heat wave in jharkhandIMDIMD alert todayRain in jharkhandHeat wave in jharkhandJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.