✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: झारखंड में आज से प्रचंड गर्मी और हीटवेव की दस्तक! इन जिलों में IMD का येलो अलर्ट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:33:30 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले एक सप्ताह से लगातार कहीं मूसलाधार बारिश तो कभी मध्यम दर्जे की बारिश हो रही थी,मौसम विभाग की ओर से 15 मई तक झारखंड में बारिश की संभावना जताई गई थी लेकिन आज गुरुवार से फिर एक बार मौसम ने करवट लिया है और झारखंड में अब बारिश की कोई संभावना नहीं है. आज से झारखंड में फिर से हीट वेव और प्रचंड गर्मी की मार लोगों को सतायेगी. पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम मिला-जुला रहा. कहीं गरज के साथ आंधी तो कहीं हल्की बारिश ने मौसम को ठंडा ठंडा कूल कूल बनाए रखा. सबसे अधिक तापमान की बात की जाए तो गोड्डा में 41.01 डिग्री दर्ज किया गया. वही सबसे कम तापमान राजधानी रांची में 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं आज यानी गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है.

आज से राज्य में बारिश बंद गर्मी शुरु 

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड की खाड़ी में बना एंटी साइक्लोनिक डिप्रेशन का उसका असर अब  झारखंड में खत्म हो चुका है, जिसकी वजह से एक बार फिर झारखंड में बारिश की जगह कड़क धूप और तेज गर्मी ने  दस्तक दे दिया है. इसलिए आज से राज्य में कहीं भी बारिश नहीं होगी.गर्मी के साथ ही आज से झारखंड में हीट वेव का भी आगमन हो चुका है,जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. वही अलर्ट में मौसम विभाग की ओर से लोगों को 11 से 4 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी गई है.  

इन जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी

 आज मौसम विभाग की ओर से झारखंड के जिन जिलों में हीट वेव की संभावना जताई गई है उन जिलों में पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, गोड्डा, गढ़वा, पाकुड़, पलामू, दुमका, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल है. मौसम विभाग की ओर से जो अलर्ट जारी किया गया है उसमें खास तौर पर लोगों को दोपहर के समय घर में ही रहने की सलाह दी गई है.वहीं यदि आप घर से बाहर निकलते हैं तो अपने सर को ढक कर ही बाहर निकलें.इसके साथ ही अपने आप को दिन भर हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है.  

पढ़ें आज जिलों का संभावित तापमान

 झारखंड में आज यानी गुरुवार के संभावित तापमान की बात की जाए तो आज गोंडा, जामताड़ा, पाकुड़, दुमका, धनबाद, साहिबगंज, देवघर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो वही न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. वही लातेहार, लोहरदगा, चतरा, पलामू, और गढ़वा, कोडरमा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. वही खूंटी हजारीबाग गुमला बोकारो रामगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा. वहीं सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूममें अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.      

Tags:jharkhand weather updatejharkhand weather update todayjharkhand weather alertjharkhand weather alert todayjharkhand weather forecastjharkhand weather forecast todayjharkhand weather newsjharkhand weather news todayjharkhand weather informationimd alert reagrding heat waveimd alert reagrding heat wave in jharkhand todayimd alert reagrding heat wave in jharkhandheat wave in jharkhandjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.