✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:गुमला को छोड़ पूरे झारखंड का तापमान 10 डिग्री से ऊपर, कोल्हान में गर्मी से छूट रहा पसीना 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 18, 2026, 7:35:09 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम लगातार लोगों को कन्फ्यूज कर रहा है.एक तरफ जहां झारखंड के अधिकांश जिलो में गर्मी ने दस्तक दे दिया है तो वहीं गुमला जिले का तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है.बात अगर कोल्हान की जाए तो यहां के अधिकांश जिलो का तापमान 30 से 33 डिग्री के आस-पास चल रहा है,जिसकी वजह से गर्मी से लोगों का पसीना छूट रहा है.हलांकि गुमला जिले से ठंड इस बार लौटने का नाम नहीं ले रही है.फरवरी माह के तीसरे सप्ताह की एंट्री हो चुकी है लेकिन गुमला जिले का तापमान अभी 8 से 9 डिग्री के बीच में दर्ज किया जा रहा है.

 कोल्हान में गर्मी से छूट रहा पसीना

धीरे-धीरे कोल्हान के साथ अन्य जिलों में भी गर्मी ने दस्तक दे दी है अब सड़क पर लोग साल स्वेटर पहनने हुए दिखाई नहीं दे रहे है.जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि तापमान चढने की वजह से अब लोग राहत महसूस कर रहे है सुबह शाम के समय भी कुछ-कुछ जिलों में ही लोग हल्की फुल्की स्वेटर पहन रहे है.

सबसे अधिक तापमान चाईबासा जिले का दर्ज किया गया

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक तापमान, चाईबासा जिले का 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं सबसे कम तापमान, गुमला का 8 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा जिले का तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.देवघर, पाकुड़, धनबाद, बोकारो, गोड्डा, साहिबगंज जैसे जिलों में आज लोगों को गर्मी लग सकती है.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 24 घंटे के अंदर इन जिलों में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

इन जिलों में छूट रहा लोगों का गर्मी से पसीना

सबसे ज्यादा गर्मी कोल्हान के चाईबासा और सरायकेला में महसूस की जा रही है जहां सुबह, शाम, दोपहर में लोग बिना स्वेटर पहने ही नजर आ रहे है.वही दोपहर के समय घर और दुकान में लोग पंखा चलाते हुए दिखायी दे रहे है जिससे यह अंदाज़ लगाया जा सकता है कि कोल्हान के जिलों में अब गर्मी की विदाई लगभग हो चुकी है.हालंकी ठंडी हवा बहने की वजह से हल्की फुल्की सिहरन लोगों को महसूस हो रही है लेकिन साल स्वेटर पहनने की जरूरत नहीं पड़ रही है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.