☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:मानसून कमजोर पड़ने से झारखंड में खिल रही है कड़क धूप, इस दिन से बदल सकता है मौसम का मिजाज

Weather Alert:मानसून कमजोर पड़ने से झारखंड में खिल रही है कड़क धूप, इस दिन से बदल सकता है मौसम का मिजाज

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 3-4 दिनों से झारखंड में मानसून कमजोर पड चुका है. जिसकी वजह से बारिश ना मात्र हो रही है.कई जिलों में बादल छाए रहे है लेकिन बारिश बूंदाबांदी ही हुई.मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कमजोर पडने से पिछले 3 दिनों से झारखंड में बारिश नहीं हो रही है.वही कुछ जिलों में कड़ी धूप खिल रही है जिससे गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है.

9 सितंबर से बदल सकता है मौसम का मिजाज

मौसम विभाग का कहना है कि 8 सितंबर तक झारखंड में मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहेगा. जहां अधिक दिनों तक धूप खिलेगी और तापमान भी चढ़ेगा.वहीं 9 सितंबर के बाद झारखंड में एक बार फिर मानसून अपनी रफ्तार पकड़ेगा और राजधानी रांची समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश होगी.जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है.

पिछले 24 घंटे में साफ रहा कोल्हान का मौसम

वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के जिलों की जाए तो पिछले 24 घंटे में कोल्हान के जिलों में धूप देखने को मिली.यहां बीच-बीच में मध्यम हवा चलती रही जिससे मौसम सुहाना बना रहा. वही आज यानी रविवार की सुबह भी सरायकेला में कड़क धूप खिली हुई है.आज भी मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा.

पिछले 24 घंटे में चढ़ा झारखंड का पारा

वही झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 3 से 4 दिनों के अंदर झारखंड के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है.वही पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तपमान में 1° की बढ़ोतरी और दरज की जा सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.

Published at:07 Sep 2025 03:27 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.