✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:लो प्रेशर की वजह से झारखंड के इन जिलों में आज दिखेगा मौसम का व्यापक असर, इस दिन से राहत की उम्मीद

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:07:09 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):तीन-चार दिनों की धीमी रफ्तार के बाद झारखंड में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चूका है यही वजह है कि कई जिलों में वज्रपात और बारिश की वजह से लोगों का हाल बेहाल है.आलम यह है कि रोजाना अलग-अलग जिलों में आसमानी बिजली का कहर देखा जा रहा है. पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो पलामू जिले में आसमानी बिजली गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं आज यानी शनिवार को भी झारखंड के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.

आज इन सात सालों में दिखेगा मौसम का तांडव

मौसम विभाग की माने तो आज यानी शनिवार के दिन झारखंड के सात जिलों में बारिश अपना कहर बरपा सकता है.वही वज्रपात को देखते हुए 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.जिन जिलो के लोगों को ख़ासतौर पर सावधान रहना उन जिलों में राजधानी रांची समेत पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां,खूंटी, गुमला, सिमडेगा शामील है.

इन जिलो में बारिश और वज्रपत का येलो अलर्ट 

वही झारखंड का अन्य जिलो जैसे देवघर, दुमका, जामताड़ा गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा में आज मध्यम या भारी बारिश देखा जा सकता है. वहां वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है.मौसम विभाग की माने तो झारखंड में अभी 30 जुलाई तक लोगों को बारिश और वज्रपात से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है.

पिछले 24 घंटे में एक डिग्री गिरा झारखंड का पारा

झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.वही न्युनतम तापमान में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. वहीं आज यानी शनिवार के तापमान की बात की जाए तो आज झारखंड का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamahedpurJamahedpur newsJamahedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.