✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: झारखंड में आज जबरदस्त असर दिखाएगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, रांची समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:14:14 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले 24 घंटे में अच्छी खासी बारिश देखी गई. वहीं दोपहर के समय लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हुआ क्योंकि तेज धूप खिली थी लेकिन शाम होते होते फिर से मौसम ने रुख बदला और मौसम सुहाना हो गया.वही मंगलवार को सबसे अधिक तापमान की बात की जाए तो डालटनगंज में सबसे अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, वहीं सबसे कम तापमान राजधानी रांची में 24 डिग्री सेल्सियस किया गया.वही सबसे अधिक बारिश जमशेदपुर में 62.4 मिलीमीटर हुई.आज के मौसम की बात करें तो आज भी राज्य के अधिक्तम जिलों में बारिश की संभावना है.

दक्षिण पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदला है

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, वही उड़ीसा के तट पर भी एक परिसंचरण देखा जा रहा है जिसका जबरदस्त असर झारखंड में देखने को मिल रहा है इसकी वजह से झारखंड में पिछले दो-तीन दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. दक्षिण पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है.आज भी इसका पूरा असर झारखंड में देखने को मिलेगा.वही आज कुछ जिलों में जबरदस्त बारिश होगी. जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है.

पढ़ें आज कैसा रहेगा मौसम

आज के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड में भारी बारिश की उम्मीद है. वहीं कुछ जिलो में जबरदस्त बारिश होगी. जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया. इन जिलो में खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा,सरायकेला खरसावां रांची, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम शामिल है. इन जिले के लोगों को आज खास तौर पर सावधान रहने की जरूरत है.

पढ़ें अपने जिले का संभवित तापमान 

झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 31डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherIMDJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.