✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:आज झारखंड पर दिखेगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, इन जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 7, 2026, 11:21:47 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में पिछले 2 दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है जहां अधिकतम  तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है तो वहीं शाम में आंशिक बादल भी दिखाई दे रहे है.वहीं आज यानी शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर पुरी तरह से झारखंड पर देखने को मिलेगा जहां खास कर कोल्हान के जमशेदपुर और सरायकेला जिले में आंशिक बादल छाये रहेंगे तो वही गरज के साथ बारिश की भी संभावना है.मौसम विभाग की ओर से आज जमशेदपुर सरायकेला और सिमडेगा में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

 इन जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना 

मौसम विभाग का कहना है अगले 10 मार्च तक झारखंड के मौसम का हाल बदला हुआ ही नजर आएगा. जहां चक्रवाती परिसंचरण की वजह से झारखंड की राजधानी रांची, कोल्हान और संथाल परगना के कुछ हिसों में गरज के साथ बारिश हो सकती है, वही कुछ जिलों में आंशिक बादल भी छाये रेह सकते है.इस दौरान झारखण्ड के अधिकतम तापमान में भी दो से 4 डिग्री की बढोतरी की संभावना जतायी गयी है वह न्युनतम तापमान में भी बढोतरी दर्ज की जा सकती है.

उमस वाली गर्मी कोल्हान वासियों को कर सकती है परेशान

पिछले 24 घंटे के दौरान सरायकेला जिले में शाम के समय आंशिक बादल दिखाई दिए हालांकी बारिश नहीं हुई लेकिन आज मौसम विभाग का कहना है कि सरायकेला में बारिश की वजह से उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है जहां तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी तो वही हल्की बारिश उमस वाली गर्मी बढ़ सकती है.इस दौरान सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम में भी न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री तक पहुंच सकता है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री  सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 19  डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस,तो  वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.