✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:दो दिन और झारखंड में कहर बरपायेगा मोथा तूफान, पढ़े आज के मौसम का हाल  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:16:14 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 3 दिनों से झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अलग-अलग जिलों में मोथा तूफान का असर देखा जा रहा है खासकर पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में इसका असर देखा जा रहा है, जहां दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे के बाद मौसम अचानक से बदलता है और बारिश शुरू हो जाती है. वहीं अलग-अलग जिलों की बात की जाए तो यही हाल अधिकांश जिलों का है. जहां पिछले तीन दिनों से मौसम मिजाज बदला हुआ है, वही बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट आई है और सुबह और शाम के समय लोगों को सिहरन महसूस हो रही है.

दो दिन और झारखंड में कहर बरपायेगा मोथा तूफान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक झारखंड के मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा यानी कि बारिश का दौर जारी रहेगा.वही बात अगर आज यानि गुरुवार की हो तो आज भी झारखंड के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है.जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.खासकर झारखंड के किसान भाईयों को सावधान रहने को कहा गया है.

कल इन जिलो में भारी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग की माने तो 1 नवंबर को जिन जिलों में गरज के साथ बारिश होगी उन जिलों में देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज जिला शामिल है. जहां मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा.गरज के साथ बारिश होगी वही तेज हवा भी चलने की संभावना जताई गई है.

पिछले पिछले 24 घंटे में एक डिग्री झारखंड का पारा

24 घंटे का दौरान झारखंड के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में 1 डिग्री के गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग का कहना है कि आनेवाले तीन-चार दिनों तक झारखंड के अधिकतम और न्युनतम तापमान में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshrdpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.