✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:आज से झारखंड में ठंड पकड़ेगी रफ्तार, 4 से 5 डिग्री गिरेगा तापमान, रहें सावधान  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:35:35 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पूरे देश के लोग अभी कडाके की ठंड की मार झेल रहें है.वहीं झारखंड बिहार और बंगाल की बात करें तो यहां की हालत और ज्यादा खराब है.झारखंड में कड़ाके की ठंड लोगों को इतना सता रही है कि लोग अब घरों में कैद हो चुके है. वही राजधानी में नजारा कुछ ऐसा है कि शिमला मनाली भी फेल है. लोगों के जीवन पर इसका काफी ज्यादा असर देखा जा रहा है. खासकर सड़क पर रहने वाले गरीब असहाय लोगों को परेशानी हो रही है, तो वही रोज़ाना कमा कर खाने वाले दैनिक मजदूर ठंड की वजह से परेशान दिख रहे है.

13 से 17 जनवरी तक शीतलहरी का येलो अलर्ट

वही झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकांश जिलो के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम तापमान गुमला जिला में देखा गया, जहां 3.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.वही राजधानी रांची के मेक्लुस्कीगंज और कांके का भी यही हाल है.मौसम विभाग की ओर से चेतावनी देते हुए 13 से 17 जनवरी तक शीतलहरी का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

अचानक झारखंड के तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आएगी

मौसम विभाग का कहना है कि 13 जनवरी से अचानक झारखंड के तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आएगी, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी.वही शीतलहरी भी लोगों को खूब सतानेवाली है. शीतलहरी को लेकर 13 से 17 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया है.जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में रांची, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, रामगढ़, बोकारो, सरायकेला खरसावां, चतरा, गढ़वा व गुमला जिला शामिल है.यहां के लोगों को थोड़ी खास सावधानियां बरतनी है.

पढ़े कोल्हान का हाल

वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल की करें तो पिछले 24 घंटे का दौरान यहां कडाके की ठंड ने लोगों को खूब सताया.हालंकी पिछली 3-4 दिनों से पड रहे ठंड से थोड़ी राहत देखी गई.आज सुबह भी कड़क धूप खिली हुई है.हलांकी इसके साथ ही ठंडी हवा चल रही है लेकिन धूप से घर लोगों को राहत है.

पढ़े अपने जिले का हाल

रांची का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री जा सकता है.

Tags:jharkhand weather updatejharkhand weather update 2025jharkhand weatherjharkhand weather todayjharkhand weather newsweather update biharweather of jharkhandjharkhand today weatherjharkhand weather videojharkhand weather alertweather updateimd weather updatejharkhand weather reportweather update indiaweather ranchi jharkhandjharkhand rain updateweather updatesjharkhand weather yello alertweather dhanbad jharkhandjharkhand weatheweather jamshedpur jharkhandtoday weather updates

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.