✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:झारखंड में बढ़ा ठंड का प्रकोप!  आज इन तीन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:51:34 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में लगातार ठंड बढ़ रही है. न्यूनतम तापमान गिरने की वजह से एक तरफ जहां लोगों का ठंड से हाल बेहाल है, तो वहीं ठंडी हवाएं कनकनी को बढ़ा रही है.वहीं शीतलहर का प्रकोप लोगों के ऊपर कहर बनकर टूट रहा है. मौसम विभाग की माने तो आज भी झारखंड के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है.जिन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है, उन जिलों में रामगढ, बोकारो, धनबाद शामिल है. इन जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आनेवाले अगले दो दिनों में और गिरेगा झारखंड का पारा

मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 5 दिनों तक झारखंड के न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन आनेवाले अगले दो दिनों के के अंदर झारखंड के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान समान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमन की बात करें, तो चाईबासा में 29.0 डिग्री सेल्सियस तो वहीं सबसे कम तापमन डाल्टनगंज में दर्ज किया गया.

पढ़ेंआज के मौसम का हाल

वहीं आज यानि शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा, तो वहीं दोपहर होते होते मौसम साफ हो जाएगा और कड़ी धूप भी खिलेगी लेकिन शाम होते ही ठंडी हवा कनकनी को बढ़ा देगी, जिसकी रात को ठंड की दुगुनी मार पड़ेगी.इस ठंड से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. मौसम विभाग की ओर से लोगों को अलर्ट करते हुए चेतावनी दी गई है कि अपने कान और शरीर को अच्छे से ढंककर ही बाहर निकले.वहीं  जो लोग किसी बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें खास सावधान रहने की जरूरत है.

Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.