✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:कडाके की ठंड के साथ अब झारखंड में पड़ रही शीतलहरी, IMD ने जिलों में जारी किया अलर्ट 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:53:23 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलो में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वही हिमालय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी की वजह से सर्द हवाएं और लोगों की परेशानी का सबब बन चुकी है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले दो-तीन दिनों के अंदर झारखंड में और ठंड बढ़ने वाली है क्योंकि तापमान में लगातार गिरावट हो रही है.मौसम विभाग की ओर से शीतलहरी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है चलिए जान लेते हैं आज कैसा मौसम का हाल रहेगा.

IMD ने जिलों में जारी किया अलर्ट 

आपको बताये कि पिछले एक सप्ताह के दौरान झारखंड के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है वही मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले दो-तीन दिनों के अंदर इसमे और गिरावट की संभावना है जिसकी वजह से अब सुबह के समय घना कोहरा और रात के समय हांड कंपाने वाली ठंड पड़ेगी.मौसम विभाग की ओर से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की हिदायत दी गई है. ताकि आपके स्वास्थ्य पर मौसम का कोई असर ना पड़े.

पढे आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

वही आज यानी गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो मौसम विभाग की ओर से आज से अगले 2 दिनों के अंदर पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है.कोल्हान के चाईबासा जिले को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों का मौसम 30 डिग्री से नीचे जा चूका है.जिसकी वजह से लोगों का सुबह के समय कंबल से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है.

पिछले 24 घंटे में एक डिग्री गिरा झारखंड का पारा

वही बात अगर झारखंड के तापमान की जाए तो पिछले 24 घंटे का दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले दो-तीन दिनों के अंदर झारखंड के अधिकांश जिलों का तपमान 10 डिग्री से नीचे चला जाएगा.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची के अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री जा सकता है.

Tags:jharkhand weather updatejharkhand weather todayjharkhand weather update 2025weather update todayjharkhand rain update todayjharkhand weather forecast todaytoday weather updatesjharkhand storm water updatejharkhand weatherweather jharkhandjharkhand weather newsjharkhand weather livejharkhand weather trendjharkhand weather alertjharkhand weather videojharkhand updatejharkhand weather reportweather updatejharkhand weather forecastweather update indiaweather ranchi jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.