☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: झारखंड में फिर अचानक बढ़ गई ठंड, 3 से 4 डिग्री गिर सकता है पारा, पढ़े ताजा अपडेट

Weather Alert: झारखंड में फिर अचानक बढ़ गई ठंड, 3 से 4 डिग्री गिर सकता है पारा, पढ़े ताजा अपडेट

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम पल-पल अपना मिजाज बदल रहा है.एक तरफ जहां पिछले दो दिनों पहले दोपहर के समय लोगों का पसीना निकल रहा था तो वहीं अब फिर से एक बार राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में ठंड अचानक से बढ़ गई है.मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोप की वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है,जहां से आने वाली ठंडी हवाएं कनकनी बढ़ा रही है. तो वही तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है.जिसकी वजह से एक बार फिर झारखंड में कनकनी ठंड और धुंध का असर देखा जा रहा है.

3 से 4  डिग्री गिर सकता है पारा

पिछले 24 घंटे के दौरान अचानक से राजधानी रांची के कई क्षेत्र में ठंड महसूस की गई. एक तरफ जहां लोग केवल स्वेटर से काम चला रहे थे तो वहीं अब साल स्वेटर टोपी भी निकालनी पड़ गई.कुल मिलाकर एक बार झारखंड में लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है जहां सुबह के समय कनकनी कोहरा और ठंड का असर देखा जा रहा है जिसकी वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

पड़ाई कोल्हान के जिलों का हाल

वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान यहां तेज हवा रात को चल रही थी.जिसकी वजह से रात को लोगों को ठंड का एहसास हुआ, वह सुबह भी कड़क धूप नहीं निकली है.वही बात अगर राजधानी रांची, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, गढ़वा व चतरा इन जिलों में 10 से 11 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने की उम्मीद है.पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम तापमान गुमला का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पढ़े अपने जिले का तापमान

रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस,तो  वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री जा सकता है.

Published at:31 Jan 2026 02:33 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.