✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:झारखंड के इन जिलों में दिवाली के दिन छाये रहेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:54:52 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):मौसम विभाग की ओर से दिवाली के दिन झारखंड में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है जिसको लेकर झारखंड के लोगों में अब चिंता दिख रही है. एक तरफ जहां लोग दिवाली को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे है तो दूसरी तरफ लोगों के मन में चिंता भी सता रही है कि कहीं फिर से बारिश त्यौहार को बेरंग ना कर दे लेकिन मौसम विभाग की ओर से राहत देने वाली भी खबर है कि भले ही झारखंड के कुछ जिलों में दिवाली के दिन आंशिक बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है.इसलिए झारखंड के लोग अब पूरे जोश के साथ दिवाली का पर्व मनाएंगे.

मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

मौसम विभाग की ओर से 20 अक्टूबर यानी दिवाली के दिन जिन जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है उन जिलों में राजधानी रांची,पूर्वी सिंगभूम पश्चिम सिंगभूम, सरायकेला खरसावां खूंटी, लोहरदगा, लातेहार और सिमडेगा जिला शामिल है इन जिलों में दोपहर 2:00 बजे के बाद मौसम का मिजाज बदलेगा और आंशिक बादल आसमान में दिखाई देंगे हालाकी बारिश की संभावना ना के बराबर है.

पिछले 24 घंटे का दौरान कैसा रहा झारखंड का मौसम

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के मौसम की बात की जाए तो अधिकांश जिलो में मौसम सुखा रहा. कड़क धूप खिली रही हालाकी सुबह और शाम के समय लोगों को सिहरन महसुस हुई.जिस तरिके से लगातार ठंड बढ़ रही है उसको देखते हुए यह कहा जा सकता है कि लोगों को साल स्वेटर लेकर ही घाट पर जाना होगा.

 अधिकतम और न्युनतम तापमान में एक-एक डिग्री बढ़ोतरी

पिछले 24 घंटे का दौरान झारखंड के अधिकतम और न्युनतम तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार-पांच दिनों तक झारखंड के तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. हालांकी 5 दिनों के बाद झारखंड के अधिकतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी जिससे ठंड बढ़ाने की संभावना है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJhsrkhand weather Alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.