✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:6 से 9 मार्च के बीच झारखंड में छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में बारिश की संभावना, पढ़े ताजा अपडेट

BY - Priyanka Kumari CE

Published at: 05 Mar 2026 07:51 AM (IST)

Weather Alert:6 से 9 मार्च के बीच झारखंड में छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में बारिश की संभावना, पढ़े ताजा अपडेट

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले चार-पांच दिनों से भीषण गर्मी और कड़क धूप से लोगों का पसीना निकल रहा था तो वही मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर झारखंड के मौसम में बदलाव के संकेत मिले है.मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में आने वाले अगले दो-तीन दिनों के अंदर कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तो वही कुछ जिलों में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है.मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी 6 मार्च से लेकर 9 मार्च के बीच झारखंड के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ नजर आएगा.हालांकी इस दौरान गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है तापमान में और 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

6 से 9 मार्च के बीच झारखंड में छाए रहेंगे बादल

आईएमडी के मुताबिक 7 और 8 मार्च को झारखंड के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गरजने वाले बादलों के साथ हल्की वर्षा हो सकती है.इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है.वही न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.वही 9 मार्च को भी कुछ स्थानों पर हल्के बादल और गर्जन की संभावना है.वही 10 मार्च से फिर से मौसम शुष्क रहेगा.

 इन जिलों में बारिश की संभावना

गढ़वा, पलामू और चतरा चतरा में बदले हुए मौसम का असर काफी ज्यादा देखने को मिलेगा.वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल की जाए तो यहां भी बदले हुए मौसम का असर देखा जाएगा जहां कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तो वहीं कुछ जिलों में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है.हालांकी आज यानि गुरुवार के दिन भी कोल्हान वासियों को गर्मी का एहसास होगा.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.