✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Update:मानसून की रफ़्तार धीमी पड़ते ही सता सकती है उमस वाली गर्मी,जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:24:10 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले 2 सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से अब लोगों को थोड़ी राहत मिली है पिछले 24 घंटे में झारखंड में मानसून की गति थोड़ी कमजोर रही, जिसकी वजह से झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश ना के बराबर हुई, हालांकी कुछ जिलों में हल्की फुल्की बारिश देखी गई.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले चार-पांच दिनों तक झारखंड का मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहनेवाला है.

अगले 1 सप्ताह तक भारी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है

मौसम विभाग का कहना है कि आनेवाले अगले 1 हफ्ते तक झारखंड में बारिश ना के बराबर होगी. हलांकि कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है. दिन में एक दो बार बारिश देखी जाएगी. इस दौरन तेज हवा और बज्रपात का पूर्वानुमान जताया गया है जिससे लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.वही कम बारिश होने की वजह और धूप निकलने की वजह से लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

21 अगस्त से एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 21 अगस्त से एक बार फिर झारखंड में मानसून रफ्तार पकड़ सकता है. वही आज यानी 17 अगस्त के मौसम की बात की जाए तो आज राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिले में हल्की फुल्की बारिश देखी जाएगी. वहीं वज्रपात से लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग का कहना है कि रांची में आज दिन भर बादल दिखाई दे सकते हैं हालांकी बारिश एक दो बार ही होगी.

पढ़े कोल्हान के मौसम का हाल

वही कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां बारिश का असर ना के बराबर देखा गया. हालंकी बूंदबंदी हुई लेकिन बारिश नहीं हुई. सरायकेला के मौसम की बात की जाए तो सुबह से ही कड़क धूप खिली हुई है जिसकी वजह से उमस वाली गर्मी से एक बार फिर आज लोगों का हाल बेहाल हो सकता है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.