टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम एक बार फिर से करवट ले चुका है एक तरफ जहां लोग बारिश वज्रपात से और आंधी तूफ़ान से परेशान थे तो वहीं अब एक बार फिर कड़क धूप लोगों को परेशान कर रही है.पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकांश जिलों में कड़क धूप खिली रही, जिसकी वजह से गर्मी से लोगों का पसीना छूट गया. मौसम विभाग का कहना है आने वाले अगले 3-4 दिनों तक झारखंड बारिश की कोई ख़ास संभावना नहीं है जिसकी वजह से अब कड़क धूप गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहेगा.
कड़क धूप से चढ़ेगा झारखंड का पारा
एक तरफ जहां लगातार हो रही बारिश की वजह से झारखंड के तापमान में भारी गिरावट आयी थी जिसकी वजह से लोगों को चैन की नींद आ रही थी तो वहीं अब एक बार कड़क धूप खिलने की वजह से लगातार झारखंड का पारा चढ़ेगा जिसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.दोपहर के समय घर से निकलने के लिए लोगों को सौ बार सोचना पड़ेगा. मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि घर से निकलने से पहले खुद को हाईड्रैड कर ले वरना पानी की कमी की वजह से आपको चक्कर भी आ सकता है.धूप में जाने से पहले शरीर को अच्छे से ढके और पानी पिकर ही निकले खाली पेट घर से निकले गलती ना करें.
अब गर्मी छुड़ायेगी लोगों का पसीना
पिछले 10 दिनों से एक तरफ जहां झारखंड का तापमान 30 डिग्री से नीचे चल रहा था तो वहीं अब झारखंड का तापमन 37 से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.खासकर कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, चाईबासा में गर्मी लोगों को ज्यादा परेशान कर सकती है.जहां तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.मौसम विभाग के मुताबिक आज कड़क धूप गर्मी और तापमान चढने की वजह से हीटवेव बढ़ने की भी संभावना जताई गई है जिससे लोगों को खास तौर पर सावधान रहना है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री जा सकता है.