✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:15 सितंबर से झारखंड में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, पढे विश्वकर्मा पूजा पर कैसा रहेगा मौसम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:01:31 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में 15 से 17 सितंबर तक खाड़ी में दबाव बनने की वजह से बारिश की संभावना जतायी गयी है.मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान गरज के साथ बारिश होगी वही लोगों को वज्रपात से सावधान रहने की जरूरत है. मौसम विभाग की ओर से पुरे राज्य में 15 से 17 तक येलो अलर्ट जारी किया गया है.वही 19 सितंबर के बाद ही झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा.ऐसे में चलिए जान लेते हैं विश्वकर्मा पूजा पर मौसम का हाल कैसा रहेगा.

15 से 17 सितंबर तक झारखंड में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून का ट्रफ़ बिहार और झारखंड से होते हुए गुजर रहा है जिसकी वजह से इसका पूरा असर बिहार और झारखंड पर देखने को मिल रहा है.15 से 17 सितंबर तक झारखंड में भारी बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है. वहीं कई जिलों में बादल छाए रहेंगे.यानी आने वाले अगले 3-4 दिनो तक झारखंड के लोगों को अभी बारिश से राहत मिलने कोई उम्मीद नहीं है.

कल इन जिलों में कहर बरपाएगा मौसम

रविवार यानी आज के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. वहीं लोगों को वज्रपात से सावधान रहने की जरूरत है.मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी 15 सितंबर को पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा, खूंटी,रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा,देवघर, साहेबगंज, दुमका और धनबाद झारखंड में भारी बारिश हो सकती है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

अगले 24 घंटे में 2 डिग्री गिर सकता है झारखंड का पारा

 पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम और न्युनतम तापमान की बात की जाए तो इसमें कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला. हालांकी मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. आज झारखंड का अधिकतम तापमन 28 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमन 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.