☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दो दिन की लगातार बारिश से बढ़ा स्वर्णरेखा और खड़कई नदी का जलस्तर, जिला प्रशासन अलर्ट 

दो दिन की लगातार बारिश से बढ़ा स्वर्णरेखा और खड़कई नदी का जलस्तर, जिला प्रशासन अलर्ट 

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. जिसकी वजह से यहां के लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. एक तरफ जहां लोगों को रोजमर्रा की परेशानियां हो रही है, तो वहीं निचले इलाकों में भी पानी भर जाने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. 

2 दिन की लगातार बारिश से नदियों का बढा जलस्तर

इसके साथ ही दूसरी तरफ यहां की लाइफ लाइन पानी जानेवाली  स्वर्णरेखा  और खड़कई नदी भी अपने खतरे के निशान के पास पहुंच गई है. किसी भी वक्त यह दोनों नदियां  खतरे के निशान के ऊपर जा सकती है. वही इसको देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. जिला प्रशासन की ओर से लगातार निचले इलाकों में  रहने वाले लोगों को  सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी दी जा रही है.

स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे स्थिति  और नदियों के जल स्तर पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके, तो वही DC  मंजूनाथ भजंत्री ने भी अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मिनट-मिनट की जानकारी और स्थिति पर नजर रखी जाए. 

रिपोर्ट रंजीत ओझा

Published at:02 Aug 2023 01:37 PM (IST)
Tags:JharkhandJamshedpurSubarnarekha riverKhadkai riverRainRain in Jamshedpur
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.