✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सोन नदी का बढ़ा जलस्तर, टीले पर फंसे झारखंड के 20 और बिहार के सैकड़ों लोग

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:20:31 PM

पलामू(PALAMU): तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से देवरी (झारखंड) स्थित सोन नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. ऐसे में खेतीबाड़ी के लिए सोन नदी के बीच डिला (टीला) पर गए झारखंड के हुसैनाबाद क्षेत्र के 20 महिला-पुरुष फंस गए हैं. इन्हीं में से एक महिला पूनम देवी ने दूरभाष पर बताया कि सभी लोग सोन नदी की धारा में खड़े हैं. यहां झारखंड के हुसैनाबाद के 20 लोगों के अलावा बिहार के करीब सैकड़ों लोग फंसे हैं. सोन नदी में अचानक जलस्तर के बढ़ जाने से वहां पर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए कोई नाव नहीं आ सकती है. सभी लोग सोन नदी की धारा में खड़े हैं. पानी बढ़ने पर कभी भी वह बह सकते हैं.

लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए किए जा रहे हैं प्रबंध

बता दें कि, रविवार ही पुलिस प्रशासन नदियों व तालाबों के नजदीक नहीं जाने की चेतावनी दी थी. चेतावनी के बावजूद डीला पर खेती करने वाले लोग चले गए. ऐसे में मंगलवार को अचानक पानी बढ़ जाने की वजह से सभी वहां फंस गए हैं. इस संबंध में देवरी ओपी प्रभारी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं. देवरी ओपी प्रभारी ने बताया कि नदी में पानी का बहाव तेज है. फंसे हुए लोगों से प्रशासन लगातार संपर्क बनाए हुए हैं. उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि लगातार प्रशासन द्वारा नदी,नालों व तलाब के नजदीक नहीं जाने की हिदायत देने के बावजूद भी इतने लोग सोन नदी के बीच चले गए. उन्हें वापस लाने के लिए नाव लेकर वहां जाने की जरूरत होगी. फिलहाल तेज बहाव व अंधेरे की वजह से कोई जाने को राजी नहीं हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने स्तर से उच्चाधिकारियों को सूचना दे दिया है.

 

Tags:सोन नदीजलस्तरझारखंडबिहारपलामूपलामू न्यूज़हुसैनाबाददेवरी ओपी प्रभारीझारखंड न्यूजSon RiverWater levelJharkhandBiharPalamuPalamu NewsHussainabadDeori OP in-chargeJharkhand News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.