✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जल संरक्षण के लिए धनबाद बीजेपी ने शुरू किया जल ही जीवन है कार्यक्रम, लोगों को किया गया जागरूक

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:11:01 AM

धनबाद(DHANBAD):भाजपा धनबाद महानगर ने "जल ही जीवन है" कार्यक्रम को मंडल स्तर पर लोगों को जागरूक कर मनाया.  कुल  17 मंडलों मे कार्यक्रम आयोजन एवं सफलता के लिए दो-दो प्रभारी नियुक्त किये गए थे.  जिला मे कुल शनिवार को  28 स्थानों में कार्यक्रम हुए. कार्यक्रम के तहत लोगों को जल की महत्ता पर जागरूक किया गया. चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, तलाबों की सफाई क्यों जरुरी यह बताया गया. प्रभारी सुरेश कुमार महतो ने बताया कि आज का कार्यक्रम सबों के सहयोग से पूरा हुआ. जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि जल ही जीवन है, वास्तव में जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है.  प्रतिदिन जल का ह्रास हो रहा है, आवश्यकता है हम जागरूक हो कर इस बहुमूल्य को संरक्षित करें.

जल संरक्षण करना हमारा धर्म भी है और कर्तव्य भी 

प्रभारी सुरेश कुमार महतो ने कहा कि जल बचाओ, जीवन बचाओ,जल संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है ताकि आने वाले पीढी स्वस्थ जीवन जी सके."जल ही जीवन है" कार्यक्रम में धनबाद महानगर जिला के सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं ने बढचढ कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया. इस कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कंबाइंड बिल्डिंग ,सिटी सेंटर पर जनसंपर्क कर आम जनता को जल संरक्षण करने की सलाह दी.  जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून  जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी, शशि प्रकाश, अनिल खेमका सहित अन्य उपस्थित थे. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.