✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मानगो में पानी का संकट गहराया, भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, टैंकर के भरोसे कई बस्तियां

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 19, 2026, 3:10:42 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के मानगो में पानी की किल्लत शुरू हो गई है. पानी की भारी किल्लत लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डाल रही है. भीषण गर्मी और लू जैसे हालात के बीच लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं. कई मोहल्लों में नियमित जलापूर्ति ठप हो चुकी है. इन मोहल्लों में 10 मिनट से लेकर आधा घंटा तक जलापूर्ति की जा रही है. इसके कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है. हालात ऐसे हैं कि कई बस्तियां अब पूरी तरह टैंकर के भरोसे चल रही हैं. सुबह से ही लोग पानी के टैंकर का इंतजार करते नजर आते हैं. जैसे ही टैंकर पहुंचता है, बाल्टी और डिब्बे लेकर लंबी कतारें लग जाती हैं. चिलचिलाती धूप में खड़े होकर लोग अपनी बारी का इंतजार करते है. महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है. गर्मी बढ़ने के साथ यह संकट और गहराता जा रहा है. लोगों में नाराजगी बढ़ते जा रही है. 

ये है जलापूर्ति प्रभावित होने का कारण 
मानगो इलाके में जलापूर्ति प्रभावित होने का सबसे बड़ा कारण पाइपलाइन लीकेज है। जगह-जगह पाइप टूटे या खराब होने के कारण रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद हो जाता है. इसका असर सप्लाई पर सीधा पड़ता है. इसके अलावा अवैध मोटर पंप भी समस्या को बढ़ा रहे हैं. कई लोग पानी खींचने के लिए मोटर का इस्तेमाल करते हैं. इसके कारण पाइपलाइन का प्रेशर कम हो जाता है. प्रेशर कम होने के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है. वहीं, मानगो की बढ़ती आबादी के मुकाबले जलापूर्ति की व्यवस्था भी नाकाफी साबित हो रही है. फिलहाल 45 एमएलडी (MLD) क्षमता वाले प्लांट से पूरे इलाके में पानी सप्लाई किया जा रहा है. यहवर्तमान जरूरत के हिसाब से कम पड़ रहा है. इन सभी कारणों की वजह से मानगो में पानी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. 

इन बस्ती-मोहल्लों में नहीं हो पा रही जलापूर्ति
मानगो के पोस्ट ऑफिस रोड, प्रह्लाद नगर, चटाई कॉलोनी और आनंद विहार फ्लैट के पीछे व आसपास की बस्तियों में पानी की आपूर्ति लगभग ठप है. नलों तक पानी पहुंच ही नहीं पा रहा. जहां सप्लाई हो भी रही है, वहां महज 10 मिनट के लिए ही पानी दिया जा रहा है. इसके अलावा उलीडीह, खुटकुडूंगरी, शंकोसाई, गुडरुबासा, रामनगर, श्यामनगर और बालीगुमा समेत कई इलाकों में भी यही स्थिति है. इन जगहों पर पानी की सप्लाई 10 मिनट से लेकर अधिकतम आधे घंटे तक ही सीमित है. जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

22 जगहों पर टैंकर से भेजा जा रहा पानी
मानगो नगर निगम बस्तियों में पानी की कमी को दूर करने के लिए टैंकर के जरिए आपूर्ति कर रहा है. निगम के असिस्टेंट इंजीनियर अमित आनंद ने बताया कि फिलहाल 22 स्थानों पर रोजाना टैंकर भेजे जा रहे हैं.  प्रत्येक प्वाइंट पर दिन में 2 से 3 बार टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है. इससे लोगों को राहत मिल रही है. 

गर्मी में पानी की समस्या बढ़ रही
उलीडीह में रहने वाले दुर्गा चरण बारी ने बताया कि गर्मी में पानी की समस्या बढ़ गई है. जलापूर्ति ना के बराबर हो रही है. अभी 10 मिनट तो कभी आधा घंटा के लिए पानी छोड़ा जा रहा है. इसी बीच बिजली कटने से परेशानी और बढ़ जा रही है. एक बाल्टी पानी के लिए लोग घंटों नालों के पास बैठे रहते है. जलापूर्ति होती भी है तो प्रेशर इतना कम रहता है कि पानी भरने में समय लग जाता है. 

Tags:Water Crisis in MangoMango Nagar nigamJamshedpurJamshedpur newsJharkandJharkhand newsWater crisisTatanagar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.