✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में पेट्रोल से महंगा हुआ पानी! अब स्कूल और ऑफिस छोड़ पानी की तलाश में निकल रहे बच्चे और बड़े

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:15:25 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर शहर में गर्मी में जहां पारा 41 डिग्री के पार पहुंच चुका है, तो वहीं शहर में पानी की कमी से लोग परेशान है.शहर में पानी के दो रंग देखने को मिल रहा हैं, एक तरफ लाखों लीटर पीने का पानी बर्बाद किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ मानगोवासी बूंद बूंद पानी के जदोजहद कर रहे है.यहां के लोगों को पानी के लिए पानी तक नसीब नहीं हो रहा है. जिसकी वजह से लोग पानी के लिए 4 से 5 किलोमीटर तक दूर से पानी लाने को विवश  है. 

पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है

  पहली तस्वीर जमशेदपुर शहर की है, जहां  टाटा स्टील पानी प्लांट में पाइप फट जाने से लाखों लीटर पीने का पानी बर्बाद होता नजर आ रहा है, तो वहीं इस पानी की बर्बाद होता देखकर आस पास के लोग भी अपने दर्द को रोक नहीं पा रहे हैं, उनका कहना है कि आखिर इसका जिम्मेवार कौन है.यहां 4 से 5 किलोमीटर दूरी पर ही लोगों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है, बच्चे अपने स्कूल ट्यूशन छोड़ पानी का गैलन लेकर पीने का पानी की तलाश में लगे हुए हैं, दूसरी तरफ बड़े लोग ऑफिस का काम छोड़ पानी के खोज में निकले हुए हैं. 

मानगो क्षेत्र में रहनेवाले लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है

  वहीं आपको बताये कि पूरे मानगो क्षेत्र में रहनेवाले लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है, मानगो के लोगों का कहना है कि पेट्रोल से महंगा पानी हो चुका है, फोर व्हीलर- टू व्हीलर- ऑटो लेकर लोग पानी लेकर कई किलोमीटर से दूर अपने घर पहुंच रहे हैं, क्या महिला क्या पुरुष सभी लोग पानी के इंतजार में कई किलोमीटर पैदल चल पानी की समस्या से निजात के लिए सड़कों पर दिख रहे हैं.   

Tags:People worried due to water shortage in Jamshedpurwater shortagewater shortage in jamshedpurwater shortage in jharkhandwater shortage in mango areajamshedpurjmashedpur newsjamshedpur news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.