✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सड़कों पर बने गड्ढे दुर्घटना को दे रहे न्योता, गोमिया प्रखंड के सड़कों पर संभलकर चलिए, वरना हो सकते हैं हादसे का शिकार 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:31:47 PM

बोकारो(BOKARO): बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड मुख्यालय जाने वाले सड़क की दशा इतनी खराब है कि पूछिए मत. सड़क पर जगह जगह गड्ढे बन चुके हैं. बारिश के दिनों में इस सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है. बारिश के पानी से सड़क पर बने हुए गड्ढे भर जाते हैं,और गड्ढों में पानी भरे होने के कारण यहां दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है. 

लोगों को हो रही काफी परेशानी 

आपको बता दें कि उक्त सड़क पर से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय, बाल विकास कार्यालय, बीआरसी भवन,फैमिली प्लानिंग अस्पताल, पैक्स गोदाम सहित रिहायशी कॉलोनियों की ओर आते जाते हैं. लोगों को सड़क पर से आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है. 
सड़क की इस स्थिति से लोगों में काफी नाराजगी है.  लोगों के अनुसार वे कई बार संबंधित अधिकारियों के पास गुहार लगा चुके हैं, इसके बावजूद भी सड़क नहीं सुधर पाई है. वर्तमान में इस सड़क की हालत यह है कि कई स्थानों पर सड़क है या नहीं, इसका पता ही नहीं चलता.

पानी भरे गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे न्योता 

सड़क पर पानी भरे गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं. यह सड़क आवागमन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. इस सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है. सड़क पर बने बड़े से गड्ढे में पानी भरे रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. पानी भरे गड्ढे के कारण दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी फजीहत झेलनी पड़ती है. समय रहते अगर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो निश्चित तौर पर आम राहगीर एवं वाहन चालकों के लिए उक्त सड़क परेशानी का सबब बना रहेगा. 

रिपोर्ट : संजय कुमार 

Tags:jharkhandbokaroWalk carefully on the roads of Gomiya blockPits made on the roads are giving invitation to the accident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.