✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

20 दिनों में ही में टूट गईं सात जन्मों की कसमें, दूल्हे ने अपनी दुल्हन को किया प्रेमी के हवाले 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:01:04 AM

पलामू(PALAMU): यूं तो शादी विवाह से जुड़ी कई तरह की खबरे पढ़ते रहते है. दूल्हे दुल्हन की कई कहानियां सुर्खियों में रहती है. वही शादी से जुड़ी एक और रोचक कहानी पलामू की है. जहां दूल्हे ने शादी के 20 दिन में ही दुल्हन का हाथ उसके बॉयफ्रेंड के हाथ में सौंप दिया. जहां 10 वर्षो से प्रेमी और प्रेमिका के रिश्ते को दूल्हे ने जिंदगी भर का साथ एक दूसरे के नाम कर दिया. बता दें की शादी के बाद से दुल्हन पूरी तरह शांत और अकेला रहती थी. किसी से ज्यादा मिलती भी नहीं थी.  पर चुपके चुपके अपने प्रेमी से रोज बात किया करती थी. यह बात दूल्हे को पता चल गया की उसकी पत्नी किसी और से प्रेम करती है और इस शादी के रिश्ते से खुश नहीं है. पिता का मान के लिए लड़की ने जबरन शादी तो करली पर वह खुश नहीं थी. शादी के 20 वें दिन लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग रही थी इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और दोनों को पकड़कर थाने ले आए. इसकी सूचना लड़की के दूल्हे को भी दी गई. ग्रामीण उन्हे कोई सजा देते इससे पहले ही दूल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन का हाथ उसके बॉयफ्रेंड के हाथ में सौंप दिया. 

यह पूरा मामला पलामू जिले के मनातू प्रखंड अंतर्गत बीचकिला गांव की है. जहां बीचकिला गांव में पति सनोज कुमार सिंह ने अपनी नई नवेली पत्नी प्रियंका कुमारी का हाथ उसके ब्वॉयफ्रेंड जितेंद्र विश्वकर्मा को सौंप दिया. 

दोनों के बीच 10 साल का था संबध

मनातू थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि मनातू थाना क्षेत्र के बीचकिला गांव निवासी सनोज कुमार सिंह की शादी 10 मई को प्रियंका के साथ धूम धाम से  हुई थी. जिसके कुछ ही दिनों के बाद प्रियंका नाखुश रहने लगी और सनोज को ये पता चला कि उसकी पत्नी प्रियंका का उसके गांव के ही युवक जितेंद्र से प्रेम है. दोनों 10 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है.  लेकिन जाति अलग होने के कारण उन दोनो की एक दूसरे से शादी नहीं हो पाई थी. शादी के बाद प्रियंका अपने प्रेमी के साथ भाग रही थी.  इसके लिए उसने अपने पति से भी रजामंदी ले ली थी. मगर ग्रामीण किसी और के साथ देखकर प्रियंका और उसके प्रेमी को भागता देख पकड़कर मनातू थाना के हवाले कर दिए. जिसके बाद पुलिस ने दूल्हे और लड़की के परिजनों को पूरी घटना बताई.  मगर लड़की के परिजन नहीं पहुंचे तो बुधवार को सनोज ने अपनी पत्नी प्रियंका का हाथ उसके प्रेमी जितेंद्र के हाथ में खुशी खुशी सौंप दिया. 

रिपोर्ट: समीर 

Tags:jharkhandpalamuthe groom handed over his bride to his lover

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.