✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में शहर की सरकार के लिए वोटिंग : निगम क्षेत्र में एक बजे तक 25.50% मतदान!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 23, 2026, 2:34:17 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम के मेयर और सभी 55 वार्ड तथा चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष और सभी 21 वार्डो में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू है. धनबाद नगर निगम क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक 25.50% मतदान हुए है. चिरकुंडा नगर परिषद में दोपहर 1 बजे तक 32.41% मतदान हुए है. बताया  गया है कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से जारी है.  मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है तथा जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है.  सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की समुचित व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो रही है. 

धनबाद में मेयर पद के लिए 29 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. 55 वार्ड पार्षद के लिए 447 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद के 1019 बूथ पर मतदान कराने के लिए 6000 से अधिक मतदानकर्मी लगाए गए हैं. शहर की सरकार चुनने में मतदाताओं में भारी उत्साह दिख रहा है.प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण मतदान के लिए ठोस व्यवस्था की गई है. बूथों पर स्टेटिक फोर्स के अलावा पेट्रोलिंग पार्टी लगातार गश्त कर रही है. सभी संवेदनशील बूथों पर प्रशासन का विशेष ध्यान है.

नगर निकाय चुनाव में जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग मतदाताओं में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का उत्साह देखने को मिला।इधर ,कई बुजुर्ग मतदाता अपने परिजनों का सहारा लेकर मतदान केंद्र तक पहुंचे।  कई बुजुर्ग मतदाता सपरिवार वोट देने को पहुंचे।  कई मतदान केंद्र पर स्वयं सेवकों ने बुजुर्ग मतदाता को सहायता प्रदान की.  मतदान केंद्र पर बीएलओ द्वारा हर मतदाता की पर्ची चेक कर उनके संबंधित बूथ की कतार में खड़ा कराया गया. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

 

Tags:DhanbadChunawPollingVoting for city government in Dhanbadmunicipal areaनगर निगम चुनाव

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.