✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विष्णु अग्रवाल से और होगी चार दिन पूछताछ, ईडी की मांग पर स्पेशल कोर्ट ने दी मंजूरी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:41:08 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-रांची जमीन घोटाले के आरोपी विष्णु अग्रवाल से लगातार पूछताछ जारी है. अब न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल से ईडी और चार दिन तक पूछताछ करेगी, इसकी मंजूरी स्पेशल कोर्ट ने दे दी है. दरअसल, आज पांच दिन की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद ईडी ने विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट से सात दिनों की रिमांड की गुजारिश की थी. लेकिन कोर्ट ने विष्णु अग्रवाल से पूछताछ के लिए चार दिनों की रिमांड दी. इससे पहले 2 अगस्त को पूछताछ के लिए पांच दिनों की रिमांड दी थी.

31 जुलाई को हुई थी गिरफ्तारी

जमीन घोटाले में नाम आने के बाद ईडी के अधिकारियों ने कारोबारी विष्णु अग्रवाल से पूछताछ के बाद 31 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया था. ईडी के अफसरों ने उनसे पांच घंटे पूछताछ की थी. उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होने के बाद ईडी ने विष्णु अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया था. जिसके बाद दूसरे दिन कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उन्हें ईडी ने पांच दिनों की रिमांड पर भेजा गया.

ऐसे आया विष्णु अग्रवाल का नाम

इस चर्चीत जमीन घोटाले में कारोबारी विष्णु अग्रवाल का नाम तब आया. जब रांची के अफसर अली को ईडी ने अपने शिकंजे में लिया. हालांकि, इससे पहले साल 2022 के चार नवंबर को जमीन घोटाले में विष्णु अग्रवाल के कई ठिकानों में ईडी ने छापेमारी की थी. इसे लेकर तीन बार विष्णु अग्रवाल को पूछताछ के लिए समन भेजा गया. इसके अलावा उनका नाम चेशायर होम रोड की जमीन खरीद में उनका नाम सामने आया था. ईडी की तफ्तीश में ये बात सामने आई की जमीन की इस डील में प्रेम प्रकाश का भी किरदार था. वही, पुगडूमें 9.30 एकड़ खास महल जमीन की खरीद में भी फर्जीवाड़े की बात सामने आयी थी.

Tags:Vishnu AggarwalVishnu Aggarwal interrogatedvishnu agrwal remandspecial court ED demandranchi land scameranchi vishnu agrwal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.