✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चीन जाना चाहते है विष्णु अग्रवाल, जमीन घोटाले के आरोपी ने अदालत से मांगी अनुमति

BY -
Sanjeev Thakur CW
Sanjeev Thakur CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:41:51 PM

रांची (TNP Desk) : जमीन घोटाले के आरोपी व कारोबारी विष्णु अग्रवाल ने चीन जाने की इजाजत ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की कोर्ट से मांगी है. इसे लेकर उनकी ओर से अनुमति याचिका दाखिल की गई है. दाखिल अनुमति याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान ईडी ने जवाब देने के लिए समय की मांग की है. इस पर अदालत ने ईडी को समय दिया है.

व्यापार को लेकर चीन जाना चाहते हैं विष्णु अग्रवाल 

सुनवाई के दौरान विष्णु अग्रवाल के अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा ने कोर्ट को बताया कि व्यापार को लेकर विष्णु अग्रवाल चीन जाना चाहते हैं. इसलिए उनका पासपोर्ट सहित अन्य फॉर्मेलिटी को पूरा किया जाए. जबकि ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक रमित सत्येंद्र ने विष्णु अग्रवाल के वकील के इस दलील का विरोध किया.

ईडी ने किया विरोध

उन्होंने कहा कि विष्णु अग्रवाल जिस मामले में आरोपित हैं, उस मामले में आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित किए जाने हैं. विदेश जाने के बाद आगे की न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित होगी. इस मामले में विष्णु अग्रवाल, छवि रंजन, अमित अग्रवाल सहित आरोपित चार्जशीटेड हैं. एक आरोपित के नहीं रहने से मामला लंबित रहने की संभावना है.

बता दें कि चेशायर होम जमीन की खरीद-बिक्री घोटाले मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने नूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल को पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किया था. वहीं इस मामले पर हाईकोर्ट ने 12 जनवरी 2024 को सशर्त जमानत दी है. वहीं इस मामले में कई अधिकारी, नेता अभी भी जेल में बंद है.

Tags:Vishnu AggarwalVishnu Aggarwal wants to go to ChinaChinaland scamED CourtedRanchiJharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.