✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विष्णु अग्रवाल पहुंचे ईडी दफ्तर,विष्णु के कारोबार में लगा है एक बड़े नेता का पैसा, होंगे बेनकाब

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:47:45 PM

रांची(RANCHI): जमीन घोटाले मामले ईडी की जांच आगे बढ़ती जा रही है. इस पूछताछ में कारोबारी विष्णु अग्रवाल और नगर निगम के राजस्व वसूली कर्मी से पूछताछ की जा रही है. इस दौरान विष्णु अग्रवाल और निलंबित आईएएस छवि रंजन को सामने बैठा कर कई सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश जाएगी. संभवत सवालों का जवाब स्पष्ट नहीं मिलने पर विष्णु अग्रवाल की गिरफ्तारी देर रात की जा सकती है.

बता दे कि सेना की जमीन घोटाला मामले में अब तक ईडी एक आईएएस,राजस्व कर्मचारी और छ जमीन दलाल को सलाखों के पीछे भेज चुकी है. वहीं निलंबित आईएएस छवि रंजन से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. इस पूछताछ में कई कड़ी जुड़ रहा है.जिसे आगे बढ़ाने के लिए और भी कई लोगों को ईडी तलब कर सकती है. इसके अलावा विष्णु अग्रवाल के कारोबार में राज्य के एक बड़े मूलवासी नेता का पैसा होने की बात कही जा रही है.

विष्णु अग्रवाल हो सकते हैं गिरफ्तार  

विष्णु अग्रवाल से पूछताछ के बाद ED उन्हें हिरासत में ले सकती है. विष्णु अग्रवाल पर कई जमीन के कब्जे का आरोप है. जिसमें ईडी कार्रवाई करने के मूड में है. विष्णु अग्रवाल बिहार से झारखंड रोजगार की तलाश में आए थे. लेकिन यहां आने के बाद मुलाकात कई नेताओं और दलालों से हुई. जिसके बल बूते पर विष्णु अग्रवाल रांची के सबसे बड़े कारोबारी में शुमार हो गए. 

जमीन से जुड़े सवाल- जवाब होंगे 

विष्णु अग्रवाल पर चेशायर होम, बाजरा मौजा, कांके न्यूक्लीयस मॉल की जमीन के साथ सेना की जमीन के कब्जे का आरोप है. इनसे ईडी इससे जुड़े सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश करेगी. साथ ही बताया जाता है कि विष्णु अग्रवाल के सर पर एक झारखंड़ के बड़े मूलवासी नेता का हाथ है.अब इसके बाद हो सकता है कि ईडी उनके चेहरे को भी बेनकाब करेगी.

रिपोर्ट:समीर हुसैन

Tags:JharkhandRanchiVishnu Agarwal reached ED office

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.