✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वीरेंद्र राम की पत्नी और पिता ने ईडी कोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत की याचिका, जानिए क्या है मामला  

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:12:34 AM

रांची (RANCHI) : होटवार जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की पत्नी और पिता ने अग्रिम जमानत के लिए ईडी कोर्ट में अपनी याचिका दाखिल की है. बताया जा रहा है कि टेंडर मैनेज कर करोड़ों रुपये की अवैध कमाई करने के केस में दाखिल प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन में वीरेंद्र राम के पिता गेंदा राम औऱ पत्नी राजकुमारी देवी का नाम भी शामिल था. जिसके बाद कोर्ट ने दोनों के खिलाफ समन भी जारी किया था. इसे देखते हुए वीरेंद्र राम के पिता गेंदा राम और पत्नी राजकुमारी देवी ने अपने वकील के माध्यम से अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है.

22 फरवरी को वीरेंद्र राम हुआ था गिरफ्तार

बताते चले कि प्रवर्तन निदेशालय ने टेंडर में कमीशन घोटाले को लेकर 22 फरवरी को वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था. इससे एक दिन पहले 21 फरवरी को ईडी ने वीरेंद्र के 24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी. जहां छापेमारी के दौरान ईडी को लगभग डेढ़ करोड़ के जेवरात समेत देश के कई शहरों में करोड़ों संपत्ति समेत दस्तावेज मिले थे. वहीं चार्जशीट में वीरेंद्र के अलावा टेंडर मैनेज कर अवैध कमाई करने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी दी गयी है.  

Tags:Virendra Ram's wifeand husband filedanticipatory bail petitionin ED courtranchi newsranchi ed raid

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.