✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

VIRAL VIDEO: शादी में दुल्हन को मिला कुछ ऐसा गिफ्ट, जिसे देख कर खिसिया गई नई-नवेली भाभी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:48:34 PM

बोकारो (BOKARO) : शादी की बहुत सी मजेदार वीडियो आपने देखी होंगी. कुछ वीडियो ने आपको हंसाया होगा तो कुछ ने रुला भी दिया होगा. सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो की भरमार है. शादी के अलग-अलग इवेंट की वीडियो लोगों को खूब पसंद आती है. फिर चाहे वो शादी में नाच-गाने का हो या फिर शादी में गुस्साए फूफा का वीडियो हो. लेकिन आज जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, वो कुछ अलग है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.  जिसने लोगों का हसी से पेट दुखा रखा है. वीडियो में एक शादी का रिसेप्शन पार्टी चल रहा है. दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर सज-धज कर बैठे हैं. लोग बारी-बारी दुल्हन से मिलने स्टेज पर आ रहे हैं और आशीर्वाद के रूप में उन्हें गिफ्ट दे रहे हैं. इसी बीच दूल्हे राजा के दोस्तों की मण्डली स्टेज पर पहुंच जाती है. दोस्त है तो मस्ती करना भी लाज़मी है. दूल्हे के सभी दोस्त अपनी भाभी के लिए तोहफे में झाड़ू, पोछा, चकला-बेलन और बाल्टी जैसी चीज़ें दे रहे हैं. हालांकि दुल्हन इन चीज़ों को पा कर कुछ खास खुश नज़र नहीं आ रही, या कहा जाये की नयी-नवेली भाभी थोड़ी खिसियाई हुई दिखाई पड़ रही है. इस नज़ारे को देख कर स्टेज के आसपास खड़े रिश्तेदार भी हसी से लोट पोट हो गए.  यह वीडियो बेरमो के ढोरी स्टाफ क्वार्टर का बताया जा रहा है. 

Tags:viral videoviral video shadi bokaroshadi funny videovideo social mediashadi mein mazakjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.