✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वायरल गर्ल मोनालिसा ने रचाई शादी, प्रेमी संग मंदिर में की शादी

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 12, 2026, 2:29:34 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): प्रयागराज के कुंभ मेले के दौरान वायरल हुए एक वीडियो से सुर्खियों में आई इंदौर की मोनालिसा भोसले ने अपने प्रेमी मोहम्मद फरमान के साथ केरल में शादी कर ली है. परिवार के कड़े विरोध के बावजूद दोनों ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच अरुमनूर नैनार मंदिर में विवाह संपन्न किया.

बताया जा रहा है कि इस मंदिर को विवाह स्थल के रूप में चुनने के पीछे एक खास कारण है. यह मंदिर समाज सुधारक श्री नारायण गुरु के उस संदेश के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें कहा गया है कि धर्म से ऊपर इंसानियत और अच्छा इंसान होना सबसे महत्वपूर्ण है. विवाह समारोह में कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहे. इनमें सीपीएम के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन, केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी और सांसद ए.ए. रहीम शामिल थे. इस मौके पर एम.वी. गोविंदन ने कहा कि यह विवाह उस महान विचारधारा की मिसाल है, जिसमें सभी धर्मों के मूल में मानवता को सर्वोपरि माना गया है.

जानकारी के अनुसार मोनालिसा भोसले इंदौर की रहने वाली हैं, जबकि उनके प्रेमी मोहम्मद फरमान महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं. दोनों करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे और उनकी मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए हुई थी. हालांकि इस रिश्ते का मोनालिसा के परिवार ने कड़ा विरोध किया था.

बुधवार सुबह मोनालिसा तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचीं और आरोप लगाया कि उनके पिता उन्हें धमका रहे हैं तथा दूसरी शादी के लिए दबाव बना रहे हैं. बताया गया कि एर्नाकुलम में अपने पिता जय सिंह भोसले से विवाद के बाद वह अपने प्रेमी के साथ ट्रेन से तिरुवनंतपुरम पहुंचीं.

इस दौरान जब मोनालिसा को पता चला कि उनके पिता उन्हें लेने के लिए आ रहे हैं, तो वह अपने प्रेमी के साथ थंपानूर थाने पहुंच गईं. पुलिस ने उनकी शिकायत पर उनके पिता को थाने बुलाया. थंपानूर पुलिस स्टेशन के एसएचओ जीजू कुमार पी.डी.ई. ने बताया कि युवती बालिग है और उसे अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने का कानूनी अधिकार है.

मोनालिसा ने निर्देशक सनोज मिश्रा की फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. इससे पहले वह मलयालम फिल्म नागम्मा में भी काम कर चुकी हैं. हालांकि निर्देशक सनोज मिश्रा ने उनकी इस शादी पर असहमति जताई है.

Tags:Viral girl Monalisa got marriedmarried her boyfriend in a templeViral girlMonalisaViral girl Monalisamarriedmarried her boyfriendtemplel MonalisaboyfriendMahakubhMonalisa Bhosale of Indoreboyfriend mohammed farmanArumanoor Nainar Temple

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.