✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में जमीन तलाशने में जुटी वीआईपी, मुकेश साहनी ने कहा- 'निषाद समाज को आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं'  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:05:29 PM

पलामू(PALAMU): आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीति दल अपने अपने स्तर से विभिन्न मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना शुरू कर चुकी है.इस रेस में अब झारखंड में VIP भी कूद पड़ी है,झारखंड में अपनी जमीन मजबूत करने की शुरुआत हुसैनाबाद के कर्पूरी मैदान से की है. हुसैनाबाद  विकासशील इंसान पार्टी का आरक्षण संकल्प यात्रा सह जन सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने गाजा-बजा के साथ जन सभा में शिरकत किया.

 जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने कहा कि निषाद समाज पसीना बहाने के लिए नहीं है. यह समाज अब अपने बच्चों, परिवार, समाज के भविष्य के लिए जागरूक भी हो गया है.आज दिल्ली, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में निषादों को आरक्षण मिल रहा है. लेकिन बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में निषाद समाज को आरक्षण नही दिया गया. 
उन्होंने आरक्षण नही तो गठबंधन नही करने की बात कही. उन्होंने निषाद समाज के भविष्य को लेकर संघर्ष करने का संकल्प हाथों में गंगा जल देकर दिलाया. उन्होंने कहा कि अबतक सभी पार्टियों ने निषाद समाज को छलने का काम किया है. अब यह समाज किसी के झांसे में नहीं आने वाला है. उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एक-एक गांव में जाकर उन्हें जागरूक करने की मुहिम चला रहे हैं. आने वाला समय निषाद समाज का होगा. 

पलामू गढ़वा लातेहार में भी निषाद समाज के लोग चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं. अब सोच समझ कर समाज को आगे की राजनीति समझने की जरूरत है. कर्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामशंकर चौधरी ने की. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद समेत पलामू में निषाद समाज के लोग काफी जागरूक हैं. अब किसी के झांसे में आने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी भी भविष्य में मजबूत निर्णय लेगी. कार्यक्रम में मनोज कुमार निषाद, जगदीश कुमार चौधरी, अनिल कुमार चौधरी, दिनेश प्रसाद चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, धनजंय चौधरी, राजकुमार चौधरी, प्रदेश सचिव राजेन्द्र चौधरी, अरविंद कुमार चौधरी, धनजंय चौधरी, सूरज प्रसाद चौधरी, सुरेश चौधरी, पूर्व मुखिया सुंदरी देवी, सुनीता देवी समेत हजारों की संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे.

Tags:VIP Mukesh Sahni said that if there is no reservation for Nishad community then there is no alliance.मुकेश साहनीbiharvip partymukesh sahnijharkhandhussainabadkarpuri maidanReservation for nishad community

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.