✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

छठ पर्व के आयोजन को लेकर विधायकों की टोली के बीच हिसंक झड़प, जानिए क्या है मामला   

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:31:07 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):  जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में छठ पर्व के आयोजन को लेकर विधायक सरयू राय और पूर्व विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास खेमा में तनातनी हो गयी. मौके पर दोनों ही विधायक पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों गुटों के बीच हुई मारपीट में पांच लोगों के घायल होने की सूचना सामने आई है. जिसमें सरयू राय और रघुवर दास गुट के लोग शामिल हैं. जानकारी के अनुसार झड़प के बाद पुलिस फोर्स को वहां तैनात कर दिया गया. लेकिन मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. 

क्या है मामला 

झड़प के दौरान जमकर तोड़फोड़ भी हुई. जिसके बाद प्रशासन सकते में पड़ गयी है. बताया जाता है कि सरयू राय गुट के लोगों ने सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में छठ व्रतियों के लिए एक शिविर लगाया था, जो रघुवर दास गुट के कार्यक्रम स्थल से सटा हुआ था. इस दौरान काफी देर तक दोनों ओर से तनातनी होती चली गयी. बाद में अचानक से कुछ लोग अंदर आये और सरयू राय के तंबू को उखाड़कर फेंक दिया. इसके बाद सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों पर हमला कर दिया गया. सरयू राय गुट के लोगों ने भी कार्रवाई की और मारपीट दोनों ओर से हो गयी, जिसमें कई लोग घायल हो गये. खुद सुबोध श्रीवास्तव घटना में घायल हो गए. सूर्य मंदिर में गायिका का कार्यक्रम कराने के लिए रघुवर दास गुट की ओर से आवेदन दिया गया था. जमशेदपुर अक्षेस में विधायक सरयू राय के गुट का भी आवेदन था कि वे लोग चाहते है कि व्रतियों के रात में ठहराव का इंतजाम करें और शिविर लगायी जाये, लेकिन प्रशासन ने कोई फैसला नहीं लिया. इसके बाद दोनों गुट खुद से ही आयोजन कराने में लग गये. इस बीच सरयू राय गुट ने भी अपना तंबू लगा दिया. इसके बाद यह मामला विवाद का रुप ले लिया. इस दौरान सरयू राय के कभी साथ रहे चंद्रगुप्त सिंह रघुवर दास गुट के साथ नजर आये. 

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:Chhath pujachhath pooja 2022chhath puja date 2022chath puja vidhichhath puja programmebanna gupta chhath pujasaryu roythe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.