धनबाद (DHANBAD): धनसार के दुहाटांड जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में आज मारपीट हो गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामला को शांत कराया. ग्रामीणों का का कहना है कि मौजा नंबर 47, खाता नंबर 18 तथा प्लॉट नंबर 614 में 16 डिसमिल जमीन गैर आबाद है. जिसको आज एक भूमाफिया के द्वारा मापी की जा रही थी. जिसको लेकर विवाद हुआ और मारपीट हो गई.
स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद धनसार पुलिस मौके पर पहुंचकर जमीन पर चल रहे काम को तत्काल बंद करा कर दोनों पक्षों को कागज लेकर थाना में उपस्थित होने को कहा. पुलिस ने मीडिया को बताया कि 100 नंबर डायल पर किसी ने पुलिस को सूचना दी ,इसके उपरांत घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराकर जाँच पड़ताल के लिए दोनों पक्षो को अपने-अपने कागज के साथ थाना बुलाया गया है. इसके बाद जिसके कागजात सही होंगे , उसको ज़मीन पर कार्य करने दिया जाएगा.
