✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अरशद अंसारी की हत्या के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, धुर्वा थाना का किया घेराव, थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:00:06 PM

रांची (RANCHI): अरशद अंसारी की हत्या से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने मंगलवार को धुर्वा थाना पहुंचकर विरोध जताया. ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने बार-बार पुलिस को सूचना दी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हुई, जिससे सोमवार शाम अरशद की जान चली गई. लोगों का आरोप है कि सिठीयो बस्ती में लंबे समय से जमीन माफिया और अपराधियों का दबदबा बना हुआ है, लेकिन पुलिस आंखें मूंदे बैठी है.

हत्या की वारदात
सोमवार को अरशद अपने घर के पास आग ताप रहा था. इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी. परिजन और स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही अरशद की मौत हो गई. डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया.

12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और करीब 12 घंटे के अंदर तौसीफ नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी छापेमारी कर रही है.

परिवार ने किस पर लगाए आरोप
मृतक के भाई मोहम्मद जिलानी ने बताया कि अरशद पेंट-पुट्टी का काम करता था और किसी भी जमीन विवाद में उसका नाम शामिल नहीं था. जिलानी के अनुसार, इबरार, संजय कोहड़ा और तौसीफ ने मिलकर यह घटना अंजाम दी. उन्होंने यह भी बताया कि इलाके में पहले भी इन लोगों द्वारा धमकाने और रंगदारी मांगने की घटनाएं हो चुकी हैं.

Tags:ranchi latest newsranchi latest updateranchi newslatest updatejharkand latest updateranchi murde newsmurder newsmurder news jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.