✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:03:55 PM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के भागाबांध ओपी क्षेत्र अंतर्गत जीतपुर जोड़िया के समीप स्थित पेटिया बस्ती में नगर निगम द्वारा प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) निर्माण कार्य को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा.सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जोरदार विरोध करने लगे, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई.ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी रैयती और आबादी वाली जमीन पर जबरन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है.जिसकी न तो उन्हें पूर्व सूचना दी गई और न ही उनकी सहमति ली गई. विरोध कर रहे ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अपनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देंगे. महिलाओं ने भावुक होते हुए कहा कि जान दे देंगे, लेकिन जमीन नहीं देंगे.

जिला प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

वहीं, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए महिला पुलिस द्वारा रस्सी लगाकर बैरिकेडिंग की गई, जिसके बाद महिला पुलिस और ग्रामीण महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली.मौके पर पुटकी अंचल अधिकारी विकास आनंद, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, सीसीआर डीएसपी, जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सत्यम सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस टीम मौजूद रही.

ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े है

अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का भरसक प्रयास किया और वार्ता के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे. ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि यदि जबरन निर्माण कार्य शुरू किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे.स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती कर दी है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:dhanbad news todaydhanbad today newsdhanbad todays newsdhanbad ring road land scam news todaydhanbad newsjharkhand news todayed raid dhanbad newsdhanbad latest newsdhanbad gas newsdhanbad today updatedhanbad news in hindiranchi news todaytoday newsdhanbad ring road newsdhanbad crime newsdhanbad viral newslocal news dhanbaddhanbad local newsdhanbad snmmch newsdhanbad firing newshindi news todaytoday latest newsdhanbad hospital newsbreaking news dhanbaddhanbad breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.