✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनसार में कोल माइनिंग प्रोजेक्ट के खिलाफ ग्रामीणों का उग्र विरोध, थाना घेरकर की नारेबाजी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 24, 2026, 4:45:18 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में चल रहे देवप्रभा कोल माइनिंग प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी और लगातार हो रही ब्लास्टिंग से इलाके के घरों में दरारें पड़ रही है और लोगों में दहशत का माहौल है.विरोध कर रहे युवा समाजसेवी सह दलित नेता मुकेश भुईयां को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को धनसार थाना का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया.

स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी

धनसार थाना क्षेत्र स्थित चांदमारी कोलियरी दुर्गा मंदिर के पीछे संचालित देवप्रभा कोल माइनिंग प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि माइनिंग कंपनी द्वारा लगातार ब्लास्टिंग और डस्टिंग किए जाने से आसपास के घरों में दरारें पड़ने लगी है.इसके साथ ही पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है.ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी ने पहले बाउंड्री के बाहर खुदाई नहीं करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब रात के समय बाउंड्री वॉल तोड़कर आगे भी खुदाई की जा रही है. इसी मुद्दे को लेकर आवाज उठा रहे युवा समाजसेवी सह दलित नेता मुकेश भुईयां को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए थाना बुलाए जाने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

बड़ी संख्या में ग्रामीण धनसार थाना पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन से आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी पर रोक लगाने और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है, वहीं ग्रामीण प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:DhanbadDhanasarCoal Mining ProtestDevprabha Coal Mining ProjectVillagers ProtestBlasting IssueJharkhand NewsPolice Station GheraoMining Dispute

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.