✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झामुमो के स्थापना दिवस के लिए चंदा विवाद में प्रखंड अध्यक्ष को गांव वालों ने बनाया बंधक, जानिए फिर कैसे हुए मुक्त 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:58:00 AM

धनबाद (DHANBAD) : झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस 4 फरवरी को धनबाद में मनाया जाएगा. स्थापना दिवस को लेकर चंदा वसूली में जगह-जगह विवाद हो रहे हैं. ऐसा ही एक मामला टुंडी में सामने आया है. चंदा वसूली का विवाद रविवार को इतना अधिक बढ़ गया कि ग्रामीणों ने पार्टी के टुंडी प्रखंड अध्यक्ष को बंधक बना लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रखंड अध्यक्ष को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया. उन्होंने लिखित माफी मांगी, इसके बाद ही ग्रामीणों ने उन्हें और उनके साथियों को मुक्त किया.

पिछले एक सप्ताह से चल रहै चंदा वसूली का काम

बता दें कि 4 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा स्थापना दिवस को लेकर पिछले एक सप्ताह से प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता गिरिडीह टुंडी मुख्य सड़क पर चंदा वसूली कर रहे थे. इसी बीच रविवार को रामपुर मोड़ पर भी कुछ झामुमो कार्यकर्ता स्थापना दिवस को लेकर चंदा वसूली कर रहे थे. इसकी सूचना मिलने पर रविवार की सुबह झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अपने कुछ समर्थकों के साथ रामपुर मोड़ पहुंचे. चंदा उगाही कर रहे युवकों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें धमकाया. उसके बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और प्रखंड अध्यक्ष को पकड़ लिया. उसके बाद उन्हें बंधक बना लिया गया. मामले की जानकारी जैसे ही टुंडी थाना प्रभारी को मिली, दल बल घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं थे. इसके बाद पुलिस के समक्ष ही प्रखंड अध्यक्ष ने ग्रामीणों से लिखित माफी मांगी, तब जाकर ग्रामीणों ने उन्हें मुक्त किया.

जोर-शोर से चल रही तैयारी

बता दें कि इस वर्ष 4 फरवरी को धनबाद में झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने की घोषणा की गई है और इसकी तैयारी  जोर-शोर से चल रही है. धनबाद में ही झारखंड मुक्ति मोर्चा का जन्म हुआ था. उसके बाद से ही 4 फरवरी को धनबाद के गोल्फ मैदान में स्थापना दिवस मनाने की परिपाटी चली आ रही है.

रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:JMM's foundation daydhanbad jmmjmmfoundation day programe in dhanbaddhanbad newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.