✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह में ग्रामीणों ने मवेशियों से भरा कंटेनर पकड़ा, किया पुलिस के हवाले, बंगाल भेजने की थी तैयारी 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:30:00 AM

गिरिडीह : डुमरी के कुलगो टोल प्लाजा के पास शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने दुधारू मवेशियों से भरा कंटेनर को पकड़ कर डुमरी पुलिस के हवाले कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार मवेशियों से भरा कंटेनर पहले से खराब खड़ा था सुबह-सुबह कुछ लोग इस कंटेनर से पशुओं की आवाज सुन तो जांच किया तो पाया कि कंटेनर में खचाखच दुधारू मवेशी लदा हुआ है.
 ग्रामीणों ने चुपचाप डुमरी पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर डुमरी पुलिस द्वारा कंटेनर को किसी तरह थाना ले आई गई. इस दौरान पुलिस ने कंटेनर में छिपे तीन लोगों को पकड़ा है.
 बताया जाता कि यह तीनों चालक उपचालक एवं एक सहायक व्यक्ति है. बताया जा रहा है की  पशुओं से लदा कंटेनर बंगाल जा रहा था इसी बीच कुलगो टोल प्लाजा के पास कंटेनर खराब हो गई. इधर पुलिस कंटेनर मे लदे पशुओं गिनती व जप्ति सूची बनाते हुए आगे की कार्रवाई में लग गई है.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार रजक 

Tags:Jharkhand newsGiridih newscattle traderमवेशी तस्करीगिरिडीह में पशु तस्करीGiridih policePolice seized truck full of cattle

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.