✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चोरी के आरोप में गांव वालों ने युवक को सुना दी तालिबानी सजा, खंभे से बांधकर ऐसे दी सजा की कांप जाएंगे रूह, देखें वीडियो

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:25:12 AM

बेगूसराय (BEGUSARAI) : बेगूसराय में एक युवक को चोरी करना उस समय महंगा पड़ गया जब भीड़ ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया और खंभे से बांधकर जमकर पिटाई कर तालिबानी सजा भी दी. गनीमत रही कि कुछ स्थानीय बुद्धिजीवियों ने पिटाई से मना किया और इस तरह युवक की जान बच गई. बाद में डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर उसकी जान बचाई. पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के एनएच 31 के पास हुई.

बताया जा रहा है कि मंझौल निवासी रामचंद्र झा आज एक केस की तारीख तय करने बेगूसराय आ रहे थे. इसी क्रम में जैसे ही वह गाड़ी से उतरकर कोर्ट की ओर आ रहे थे, आरोपी ने उनका मोबाइल छीन लिया और भागने लगा. लेकिन रामचंद्र झा के चिल्लाने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और खंभे से बांधकर पिटाई शुरू कर दी. फिलहाल, पुलिस के पहुंचने के बाद युवक को किसी तरह भीड़ से बचाया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक को नगर थाना पुलिस के हवाले किया गया है. पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Tags:Begusarai mobile thiefthief beaten by publicmobile snatching Biharबेगूसराय चोरीयुवक की पिटाईभीड़ तंत्रBihar crime newspole beating incidentDial 112 rescuemob justice Bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.