✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ईचा डैम निर्माण के विरोध में कुर्सी गांव में जुटे ग्रामीण, साल भर के आंदोलन की रणनीति तैयार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:37:10 PM

चाईबासा (CHAIBASA): ईचा डैम निर्माण का विरोध में बुधवार को कुर्सी पंचायत भवन परिसर में ग्रामीणों ने एक जुट बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की. जिसमें ग्रामीणों के आग्रह पर चाईबासा के माननीय विधायक दीपक बिरुवा भी मुख्य रूप से बैठक में शामिल हुए. बैठक में डूब क्षेत्र के लगभग 38 गांवों से 5-5 प्रतिनिधि शामिल हुए. सभी मुखर होकर डैम निर्माण का विरोध किया.

परियोजना से लगभग 124 गांवो का हो जाएगा अस्तित्व खत्म
 
बैठक के दौरान विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि इस परियोजना से लगभग 124 गांवो का अस्तित्व खत्म हो जाएगा.  बिरुवा ने इस परियोजना से प्रभावित होने वाले सभी गांव- क्षेत्र के मानकी मुंडा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से एकजुट होकर आंदोलन की रुप रेखा तैयार करने का आह्वान किया. विधायक दीपक बिरुवा ने कहा इस लड़ाई में सदैव ग्रामीणों के साथ हैं. जरुरत पड़ेगी तो जोरदार आंदोलन भी किया जाएगा. विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि आगामी शीतकालीन सत्र में वे विधानसभा में ईचा डैम निर्माण बंद कराने की मांग करेंगे.

तांतनगर में 6 नवंबर को होगी बैठक 

बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि डैम निर्माण से ग्रामीण बेघर होंगे, उनकी जमीन, खेत, देशावली आदि सभी बर्बाद हो जाएगा. ऐसी योजना का क्या मतलब जिससे मानव जीवन तबाह हो जाएगा. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 6 नवंबर को तांतनगर हाट परिसर में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी. जिसमें विधायक निरल पूर्ति को भी आमंत्रित किया जाएगा. बैठक को दाशकन कुदादा, बिंदराय देवगम, गुलिया कुदादा,  बबलू गोप, सुकरा तिर्की, साधो पूर्ति, राज किशोर महाराणा, बामिया महाराणा, नागी कुई आदि ने भी संबोधित किया. बैठक में मौदी, कुरसी, जयपुर, बांदोडीह, खीरी, बालीडीह, बरकुंडिया समेत लगभग 38 गांवों के प्रतिनिधि के रूप में ग्रामीण मौजूद थे.

रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा

Tags:Villagers gathered in Kursi village to protest against the construction of Icha Dam in chaibasachaibasa icha damthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.