✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा: अधिकतम बिजली बिल और सर्टिफिकेट केस से ग्रामीणों में उबाल

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:15:14 AM

चाईबासा (CHAIBASA):अधिकतम बिजली बिल और जबरन सर्टिफिकेट केस करने का मामला अब गांव-गांव में तूल पकड़ता जा रहा है. ऐसा ही रोष तुईवीर में जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों का सीधा संवाद कार्यक्रम में देखा गया. सीधा संवाद में बिजली विभाग के रवैए से परेशान ग्रामीणों ने विधायक दीपक बिरुवा को अपनी समस्याओं से अवगत कराया.  बिजली विभाग जबरन कारवाई करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने एक बड़े आंदोलन की चेतावनी बिजली विभाग को दिया है.   

19 मई के बाद विधानसभा स्तरीय बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी और जनता के लिए जनता के साथ मिलकर बिजली विभाग के खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा.सीधा संवाद के दौरान पूछे गए सवाल पर विधायक दीपक बिरुवा ने कहा गांव के लिए एक सामुदायिक भवन सह पुस्तकालय का निर्माण विधायक निधि से कराया जाएगा ‌. सीधा संवाद के दौरान हेस्साबासा, स्कूल टोली, पांपड़ा आदि जगह पर चापाकल खराब होने से पेयजल समस्या की जानकारी दी गई. इस विधायक ने कहा खराब चापाकल की सूची उपलब्ध कराएं, जल्द ही मरम्मती कराया जाएगा. वहीं जनहित में गांव के कुंआ का जीर्णोद्धार कराया जाएगा. तथा ग्रामीणो को सिंचाई सुविधा के लिए  चेकडैम बनाया जाएगा.

बैठक में तुईवीर ग्रामीण मुंडा मैथ्यू देवगम, तेरगो मुंडा पीतांबर बुड़ीउली, तुईवीर मुखिया विजय देवगम, मुखिया ज्योत्स्ना देवगम,  उपमुखिया जयंती बारी, वार्ड मेंबर शकुंतला बारी, ग्राम सभा सचिव बागुन सवैंया, मानसिंह देवगम, किशोर कुमार भंज आदि ने भी विचार विमर्श मे भागीदार बनें.

Tags:JHARKHAND BIJLIJBVNL BILLCHAIBASA MLADIPAK BIRUWA MLAJMMJHARKAHNDNEWS CHAIBASA

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.