✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाकूलिया में हाथियों का ताडंव से ग्रामीण परेशान, घर तोड़कर अनाज चट कर रहे है हाथी, पढ़ें क्या कर रहा है वन विभाग

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:57:30 PM

जमशेदपुर(JAMSHDPUR): चाकूलिया में इन दिनों हाथियों का उत्पात देखने को मिल रहा है, जहां चाकूलिया थाना क्षेत्र दक्षिणशोल गांव मे जंगली हाथियों की एक झुण्ड ने उत्पात मचाते हुए घरों को तोड़कर घर मे रखे आनाज को खा चट कर रहा है. वहीं ये खेतों में लगी फसल को भी बर्बाद कर रहे है, जिसकी बाद लोगों ने देर रात मशाल जलाकर हाथियों की झुण्ड को जंगल की ओर खदेड़ा है. वहीं सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और  मुआवजा का फॉर्म ग्रामीणों में बांटा.

पढ़ें क्या कर रहा है वन विभाग

वहीं दूसरी ओर पूर्वी सिंघभूम के डीएफओ सब्बा आलम ने कहा कि हाथी का झुण्ड जो जंगल से ग्रामीण इलाकों मे बार बार आ रहे है, इसको लेकर गस्ती दल मे सदस्यों की संख्या बढ़ाई गई है, साथ ही जंगली हाथी गांव मे ना पहुंचे इसको लेकर विभाग ने पूर्व मे ही चाकूलिया वन क्षेत्र मे एक लाख बांस के पौधा लगाया गया है, जिससे हाथी ग्रामीण इलाकों मे ना जा सके उन्होंने कहा कि इसके अलावा आनेवाले समय मे जंगल से सटे ग्रामीण इलाकों को गांव के चारों तरफ से मधुमखी पालन करवाने की योजना है, ताकि हाथियों का झुण्ड गांव मे ना आ जा सके.

ग्रामीणों को हाथियों से बचाने के लिए वन विभाग पूरी तरह से तैयार है

इसके अलावा वन क्षेत्र मे 18 तालाब का निर्माण करवाया जा रहा है, ताकि जंगली हाथियों का झुण्ड जंगल से निकल कर तालाब मे पानी पी सके और बांस के पौधो को खाकर वापस जंगल मे चले जाएं.तालाब का काम मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा, उन्होंने साफ कहा कि ग्रामीणों को हाथियों से बचाने के लिए वन विभाग पूरी तरह से तैयार है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:elephant terror in chakuliyaelephant terror in chakuliya newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.