✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ग्रामीणों ने राशन डीलर पर लगाया अनियमितता का आरोप, प्रखंड के बीडीओ सह प्रभारी एमओ ने की जांच

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:37:18 AM

बोकारो (BOKARO): बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत चुटे पंचायत के दर्जनों ग्रामिणों ने एक सरकारी राशन डीलर पर जुलाई माह में राशन ना देने का आरोप लगाया है. इस मामले में ग्रामिणों ने बीडीओ सह प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी कपिल कुमार के समक्ष गुहार लगाते हुए राशन दिलाने की मांग की है.  

ग्रामीणों का आरोप है कि चूटे पंचायत के एक सरकारी राशन डीलर के द्वारा जुलाई माह का ई-पॉस मशीन में फिंगर प्रिंट लेने के बावजूद राशन नही दिया गया है. साथ ही डीलर के द्वारा उन्हें कभी राशन का स्लिप नही दिया जाता है. न ही उनके राशन कार्ड में राशन देने की तारीख का जिक्र किया जाता है. राशन मांगने पर डीलर के द्वारा बाद में देने की बात कही जाती है. साथ ही ग्रामीणों ने उक्त डीलर पर तय वजन से कम राशन देने का भी आरोप लगाया है.

बीडीओ ने लिया संज्ञान

वहीं इस मामले पर संज्ञान लेते हुए गोमिया के बीडीओ सह प्रखंड के प्रभारी खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी कपिल कुमार ने त्वरित गति से जांच करते हुए उक्त डीलर को कड़ी फटकार लगाई है. उन्होंने राशन आबंटन के ऑनलाइन कागजातों की जांच और लाभुकों से पूछताछ के बाद पाया कि डीलर के द्वारा जुलाई माह में सोना सोबरन योजना के तहत धोती,साड़ी व लुंगी का वितरण किया गया था. इससे कुछ दिनों पूर्व लाभुकों को जुलाई माह का राशन भी दिया गया था. धोती, साड़ी व लुंगी वितरण एवं राशन देने के लिए डीलर ने लाभुकों से अलग-अलग समय पर फिंगर प्रिंट लिया गया था. जिसके चलते असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. वहीं जांचोपरांत मामले की सत्यता जानकर ग्रामीणों ने प्रखंड के बीडीओ से उक्त डीलर को सुधार के लिए एक मौका देने का निवेदन किया है.

रिपोर्ट. संजय कुमार

Tags:Villagers accused the ration dealer of irregularitiesBDO cum in-charge MO of the block investigated the matterBOKARO NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.