धनबाद(DHANBAD): झारखंड के "हिस्ट्रीशीटर" विक्रम शर्मा की हत्या 13 फरवरी को देहरादून में कर दी गई थी. इस मामले में देहरादून पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं. इस बीच पुलिस ने विक्रम शर्मा के भाई को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है. पूछताछ में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है. इस मामले में देहरादून पुलिस को अब झारखंड के गैंग पर संदेह पुख्ता होता जा रहा है और पुलिस इसी दिशा में काम कर रही है. यह बात भी सच है कि विक्रम शर्मा शातिर किस्म का आदमी था. वह पर्दे के पीछे रहकर सब कुछ करता था और खुद को सफेदपोश बताता था.
पुलिस को अंदेशा -झारखंड के गिरोह ने ही कराई है "सुपारी किलिंग"
पुलिस यह भी मानकर चल रही है कि हो सकता है कि झारखंड के गैंग ने ही योजना बनाकर "सुपारी किलिंग" कराई है. जिस तरह से विक्रम शर्मा की हत्या की गई, उससे तो स्पष्ट है कि यह काम "शार्प शूटरों" का है. जमशेदपुर के "हिस्ट्रीशीटर" विक्रम शर्मा की देहरादून में 13 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. विक्रम शर्मा जैसे ही जिम से बाहर निकला , शूटरों ने उन पर फायरिंग झोंक दी. यह भी बात सामने आई है कि शूटरों ने बिल्कुल करीब से फायरिंग की. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि शूटरों को किसने मदद की, कौन सा गैंग "हेल्पिंग हैंड" बना. पुलिस की कई टीम काम में लगी हुई है. इस बीच सूत्रों के अनुसार देहरादून पुलिस ने विक्रम शर्मा हत्याकांड में कई लोगों से पूछताछ की है.
भाई से पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला ,दो दिनों बाद छूटे
पुलिस टीम ने विक्रम शर्मा के भाई से भी पूछताछ की. दो दिन पूछताछ के बाद भूमिका संदिग्ध नहीं मिलने पर छोड़ दिया। . यह बात भी सच है कि जिस गैंग ने भी सुपारी दी होगी , वह पुलिस की जांच को भटकाने की हर संभव कोशिश की है. एक समय अफवाह उड़ी, कि आरोपियों ने सरेंडर कर दिया है, जबकि ऐसी कोई बात थी नहीं। मतलब पुलिस को भरमाने की भरपूर कोशिश की गई. हालांकि पुलिस की जांच का केंद्र अब झारखंड के गैंगस्टर हैं. देहरादून पुलिस झारखंड पुलिस के संपर्क में है. यह भी एक संयोग है कि जमशेदपुर के बड़े गैंगस्टरों की हत्या शहर से बाहर ही कर दी जा रही है. एक अमरनाथ सिंह की हत्या 2023 में दुमका में की गई, जब वह कांवर लेकर जल चढ़ाने गया था. दुमका में भी बाहर से पहुंचे शूटरों ने फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी और फिर चलते बने. इधर, 13 फरवरी 2026 को जमशेदपुर के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की देहरादून में हत्या कर दी गई.
रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो
