✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विधानसभा मॉनसून सत्र: सदन में विपक्ष ने फाड़ा प्रतियोगिता परीक्षा का बिल

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:48:52 AM

रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का पांचवा दिन पूरा हंगामेदार रहा. जहां सुबह से ही विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. जिस कारण सदर की कार्यवाही दो बार स्थगित कर दी गई है. अब वापस से जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो भाजपा विधायक वापस से अपने पूराने रंग में नजर आ रहे है.

प्रतियोगिता परीक्षा बिल प्रस्ताव को सभी विधायकों ने फाड़ा

बता दें कि सदर की कार्यवायी वापस से शुरू होती है भाजपा के सभी विधायकों ने प्रतियोगिता परीक्षा बिल के प्रस्ताव को फाड़ कर विरोध दर्ज किया है. लगातार सदन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है. साथ ही सदन से वॉक आउट कर गए.

छात्र विरोधी है यह सरकार

इसी बीच विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि सदन में छात्र विरोधी बिल पेश किया गया है. इस बिल से आने वाले समय में सरकार को खामियाजा भुगतना पड़ेगा. पहले से 60-40 का विरोध छात्र कर रहे है इसके बावजूद सरकार फिर एक बिल लेकर आई. यह सरकार पूरी तरह से छात्र विरोधी है. इसके अलावा सदन में बकझक पर कहा कि हमारे नेता बाबूलाल मरांडी के खिलाफ कांग्रेस विधायक ने बेतुका बयान दिया है. इससे पूरे आदिवासी समाज मे गुस्सा है. सभी चीजों का खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा.

सदन में बिल फाड़ने पर कहा कि इस बिल को इस लिए फाड़ा है क्योंकि यह छात्रों को जेल भजेने वाल बिल है. इस लिए हम विपक्ष में होने का दायित्व पूरी तरह से निभा रहे है. सत्ता पक्ष के लोग कुछ करें वह असंसदीय नहीं होता हम सदन में हमेशा ऐसे बिल का विरोध करते रहेंगे.

रिपोर्ट. समीर हुसैन

 

 

Tags:Vidhansabha Monsoon Session: Opposition tore the bill for competitive examination in the HouseVidhansabha Monsoon Sessionbjp mlahemant soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.