✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा के विधायकों ने सरकार पर स्कूलों के इस्लामीकरण का लगाया आरोप, लगाए बोल बम के नारे

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:45:35 AM

रांची (RANCHI): झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र के चौथे दिन भी सदन के बाहर विपक्ष ने सीढ़ी पर बैठ कर जोरदार प्रदर्शन किया. विपक्ष वर्तमान सरकार पर बालू, पत्थर की लूट और इस्लामीकरण का आरोप लगाते हुए नज़र आई. विपक्ष ने सदन में शिक्षा के इस्लामीकरण पर रोक की मांग उठाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी  करने के साथ-साथ बोल बम के नारे भी लगाए. वहीं विपक्षी दल के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए स्पीकर ने भाजपा के नेताओं को कहा की “आज हमने सुबह ही प्रेशर की दवाई खा ली है”.

यह भी पढ़ें:

भाजपा ने सदन का बहिष्कार किया, निलंबित विधायकों का निलंबन वापस लेने की मांग

निलंबित विधायकों को बुलाने की मांग

सदम के बाहर प्रदर्शन कर रही विधायक नीरा यादव ने कहा कि सदन में सवाल पूछने पर स्पीकर निलंबित कर देते हैं, ऐसे में उनके लिए जनसरोकार के सवाल पर चर्चा करना मुश्किल साबित हो रहा हैं. कहा कि राज्य लूट रहा है और हेमंत सरकार चैन की नींद सो रही है. उन्होंने कहा कि राज्य अकाल की चपेट में है. लेकिन सरकार इसी अकाल घोषित नहीं कर रही. ऐसी स्थिति में किसानों का भला कैसे संभव होगा. वहीं सदन में विधायक अमर बाउरी ने निलंबित विधायको का निलंबन वापस लेने की मांग की. बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार से सवाल पूछने पर सदन से निलंबित करना ठीक नहीं है. साथ ही विपक्षी पार्टी के सचेतक दल के नेता बिरंची नारायण ने सदन के बाहर निलंबित विधायकों को बुलाने, और स्कूलों में इस्लामीकरण के मुद्दों के लेकर स्पीकर से अपील की. वहीं भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि जब से राज्य में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी है शिक्षा का इस्लामीकरण किया जा रहा है. स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी दी जा रही है. कहा कि यह सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. इस बात पर  विपक्षी पार्टी के सभी नेताओं ने नारेबाज़ी शूरू कर दी. सदन में भाजपा के विधायक वेल में निकलकर भारत माता की जय के नारेबाजी करते हुए हंगामा करते हुए नजर आए.

रिपोर्ट: रंजना कुमारी, रांची

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.