✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गर्भ गृह में सचिव स्तर के अधिकारी की पूजा करने का वीडियो वायरल, जानें धर्म रक्षिणी ने क्या की मांग

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:34:45 PM

देवघर(DEOGHAR): सोमवार के दिन बाबा मंदिर में एक व्यक्ति ने परिवार के साथ गर्भगृह में जाकर बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा की. जिसका वीडियो वायरल हुआ है. हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता का दावा the news post नहीं करता है.वीडियो के आवाज़ में साफ सुनाई दे रहा है कि सावन माह के सोमवार का दिन है, और उसी दिन नाग पंचमी भी है. इस वीडियो में जो शख्स बाबा का स्पर्श पूजा कर रहे हैं वो झारखंड के आईएएस है. और वर्तमान में सचिव रैंक के अधिकारी है.

गर्भगृह में सचिव स्तर के अधिकारी  की पूजा करने का वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि इनका नाम मनीष रंजन है. आपको बता दे कि सावन महीना शुरू होते ही सरकार की ओर से vip, vvip पूजा पर प्रतिबंध लगा दी जाती है. सिर्फ पुरोहित परिवार के लोग सुबह में कांचा पूजा और पुरोहित की ओर से प्रातःकालीन और श्रृंगार पूजा के दौरान बाबा को स्पर्श करने की अनुमति होती है. इसके अलावा गर्भगृह में जाकर कोई भी बाबा का पूजा अर्चना नहीं कर सकता है. vip हो या सामान्य सभी कोई अरघा से ही बाबा का जलार्पण कर सकते है, लेकिन इस वीडियो में साफ स्पष्ट दिख रहा है कि कैसे एक अधिकारी ने गर्भगृह में जा कर बाबा का स्पर्श पूजा किया है.तस्वीर साफ है कि इस अधिकारी पर सरकार का आदेश कोई मायने नहीं रखता है.

धर्म रक्षिणी ने यह की मांग

तीर्थ पुरोहित की संस्था पंडा धर्म रक्षिणी सभा के महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर ने यह वीडियो देख अपनी कड़ी आपत्ति जताई है. इन्होंने नियम को ताक पर रखने वाले मंदिर प्रबंधक, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और मंदिर दरोगा को बर्खास्त करने की मांग की गई है.महामंत्री ने बताया कि जब vip पूजा पर पूर्णतः पावंदी है तो किसके अधिकार ने गर्भगृह में जाकर पूजा अर्चना की है. वायरल वीडियो के बाद से पुरोहित समाज और जिला प्रशासन आमने सामने हो गई है. हालांकि इस पर किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया प्रशासन की ओर से अभी तक नही आया है.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:jharkhanddeogharbaba dhamDharma Rakshini

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.