✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हार-जीत राजनीति का हिस्सा है, जनता की सेवा करता रहूंगा: कमलेश कुमार सिंह

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:04:41 PM

पलामू(PALAMU): हुसैनाबाद हरिहरगंज से भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंह ने आज हुसैनाबाद स्थित आवासीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए. इस दौरान भाजपा नेता कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद हरिहरगंज की तमाम जनता के वह आभारी हैं. उन्होंने गत चुनाव में जीत से भी अधिक मत दिया. हार-जीत तो राजनीति का एक हिस्सा है. उनसे जरूर कुछ कमी हुई होगी. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद हरिहरगंज की जनता ने उन्हें दो बार अपना प्रतिनिधि चुन कर उन्हें जो मान-सम्मान दिया है उसे वह कभी भूल नहीं सकते. 2024 के विधानसभा चुनाव में भी जनता ने उन्हें सम्मान दिया. वोट कम या ज्यादा अलग बात है.  

उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद हरिहरगंज की जनता उनके परिवार की तरह है. वह उनके सुख दुःख में हमेशा साथ हैं और वह हमेशा उनके लिए खड़े मिलेंगे. जनता की सेवा में निरंतर लगे हैं और लगे रहेंगे. उन्होंने जनादेश का सम्मान करते हुए मतदाताओं का आभार जताया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार ने चुनाव में राज कोष का दुरुपयोग किया है. वोटिंग से एक दिन पहले योजनाओं की राशि लाभुको के खाते में भेज कर उन्हें वरगलाने का काम किया है. कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि जनता ने जिन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, जनहित में उनसे वह भी हुसैनाबाद के विकास की अपेक्षा रखते हैं.

वहीं, युवा नेता सूर्या सिंह ने कहा कि जनता का आदेश सर्वोपरि है. इसे हम स्वीकार करते हैं. आशा करते हैं कि नवनिर्वाचित विधायक हुसैनाबाद की जनता की आकांक्षाओं पर खड़ा उतरने का काम करेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए एकजुटता के साथ कार्य करने की बात कही. बैठक में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.

Tags:पलामूपलामू न्यूज़कमलेश कुमार सिंहभाजपाभाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंहहुसैनाबाद हरिहरगंजबैठकरांचीझारखंडPalamuPalamu NewsKamlesh Kumar SinghBJPBJP candidate Kamlesh Kumar SinghHussainabad HariharganjmeetingRanchiJharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.